एक्सप्लोरर

IPL vs Test: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट को बताया बेस्ट, IPL पर इस तरह साधा निशाना

Ian Botham on IPL: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट इयान बॉथम ने कहा है कि भारत में लोग सिर्फ IPL देखते हैं, वहां टेस्ट मैच नहीं देखा जाता.

Ian Botham on Test Cricket: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम (Ian Botham) का मानना है कि क्रिकेट की आत्मा टेस्ट मैचों में ही बसी है. उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट के बिना क्रिकेट का कोई अस्तित्व नहीं है. टेस्ट क्रिकेट पर बातचीत करते हुए उन्होंने IPL पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भारत में अब लोग टेस्ट क्रिकेट नहीं देखते, बस IPL देखते हैं.

'मिरर स्पोर्ट्स' के साथ इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के क्रेज पर बातचीत करते हुए इयान बॉथम ने कहा, 'इंग्लैंड में हम भाग्यशाली हैं. एशेज के लिए सभी टेस्ट मैचों की टिकटें शायद बिक चुकी होंगी. दुनियाभर में अन्य किसी जगह पर ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया में जब इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलती है तब वहां भी 75 से 80 हजार दर्शक होते हैं. अन्य देशों में पूरे सीजन में भी टेस्ट क्रिकेट में कुल इतने दर्शक इकट्ठे नहीं हो पाते होंगे.'

'भारत में सिर्फ IPL चलता है'
इयान बॉथम कहते हैं, 'आप भारत जाइये. वहां कोई टेस्ट मैच नहीं देखता. वहां सबकुछ IPL ही है. वह इससे अच्छा पैसा कमा रहे हैं और यह अच्छी बात भी है लेकिन क्या वह सोचते हैं कि ऐसा आखिर कब तक चल पाएगा. टेस्ट क्रिकेट को 100 साल से ज्यादा हो चुके हैं. वह कभी खत्म नहीं होगा और अगर हम टेस्ट क्रिकेट को खो देते हैं तो हम जिस तरह के क्रिकेट को जानते हैं, उसे भी खो देंगे. यह बेमतलब का हो जाएगा. टेस्ट मैच खेलना हर खिलाड़ी का सपना होना चाहिए.'

भारत में 9 फरवरी से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज
भारत में जल्द ही टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. करीब 10 महीनों बाद भारत में कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बेंगलुरु में अभ्यास कर रही है. वहीं, भारतीय टीम ने नागपुर में ट्रेनिंग कैंप लगा रखा है.

यह भी पढ़ें...

Women's T20 WC 2023: 10 टीमें...17 दिन...23 मुकाबले, ऐसा है महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल; जानें टेलीकास्ट डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget