एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट मैच में 4 दिन में गिरे महज 11 विकेट, पूर्व खिलाड़ी बोले- 'गेंदबाजों घर जाओ'

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर है. ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के काफी रोमांचक होने की उम्मीद थी. लेकिन पहले ही टेस्ट ने सीरीज के रोमांच को फीका कर दिया. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाक के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. यहां पिछले चार दिनों में दोनों टीमों की पहली पारी तक खत्म नहीं हो पाई. इन चार दिनों में गेंदबाजों के हाथ केवल 11 विकटें लगीं. पिच की ऐसी हालत देखकर कमेंटेटर, पूर्व खिलाड़ी और मैदान में खेल रहे खिलाड़ी तंज कस रहे हैं. ऑस्ट्रेलियन प्लेयर स्टीव स्मिथ ने जहां पिच को मरी हुई घोषित कर दिया है. वहीं पाक के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक ट्वीट में लिखा है, 'इस पिच पर तो बॉलर्स को घर चले जाना चाहिए. बैट्समैन एक-दूसरे के साथ खेल लें.'

दो दिनों तक एक भी टीम ऑल आउट नहीं हो पाई
तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पाक टीम ने इमाम उल हक और अजहर अली के दमदार शतकों की बदौलत दो दिन तक बल्लेबाजी करते हुए महज 4 विकेट खोए और स्कोर बोर्ड पर 476 रन बना दिए. पाकिस्तान ने यहीं अपनी पारी घोषित कर दी. जवाब में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो इन्होंने भी अगले दो दिन तक बल्लेबाजी करते हुए महज 7 विकेट गंवाए और 449 रन बना डाले. यानी चार दिनों तक कोई भी टीम ऑल आउट नहीं हो पाई. हालांकि पांचवे दिन खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम 459 रन पर ऑल आउट हुई. फिलहाल यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है.

कराची और लाहौर में होने हैं अगले टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सीरीज के अगले दो टेस्ट कराची और लाहौर में होने हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर पाक क्रिकेट फैंस यह गुहार लगा रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में कम से कम रावलपिंडी से बेहतर पिच मिले. बता दें कि सीरीज का दूसरा टेस्ट 12 मार्च से कराची में और तीसरा मैच 21 मार्च से लाहौर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें..

शेन वॉर्न को याद कर रो पड़े रिकी पोंटिंग, थम नहीं पाए आंसू, मुंह से शब्द तक नहीं निकले

रिद्धिमान को धमकाने वाले पत्रकार में बोरिया मजूमदार का नाम आया सामने, साहा पर इस तरह से किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget