एक्सप्लोरर

रिद्धिमान को धमकाने वाले पत्रकार में बोरिया मजूमदार का नाम आया सामने, साहा पर इस तरह से किया पलटवार

जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार ने रविवार देर रात एक वीडियो पोस्ट कर रिद्धिमान साहा धमकी विवाद में अपना पक्ष रखा है.

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को धमकाने वाले पत्रकार में बोरिया मजूमदार (Boria Majumdar) का नाम सामने आया है. मजूमदार ने खुद सामने आकर इस राज से पर्दा उठाया. हालांकि मजूमदार ने यह भी कहा कि उन्होंने साहा को कोई धमकी नहीं दी. उन्होंने कहा कि साहा ने व्हाट्सऐप चैट में छेड़छाड़ कर उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं.

बोरिया मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'हमेशा एक कहानी के दो पक्ष होते हैं. रिद्धिमान साहा ने मेरे साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें पेश किया. इससे मेरी छवि और विश्वसनीयता को बहुत नुकसान हुआ है. मैंने BCCI से एक न्यायपूर्ण सुनवाई की मांग की है. मेरे वकील रिद्धिमान साहा पर मानहानि का दावा कर रहे हैं. सच को सामने आने दीजिए.'

बोरिया मजूमदार की यह पोस्ट तब आई, जब रिद्धिमान साहा ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने इस मामले की जांच के लिए गठित हुई BCCI की कमिटी को उस पत्रकार का नाम बता दिया है. साहा ने कहा था, 'मैंने समिति को वह सब कुछ बता दिया है जो मैं जानता हूं. मैंने उन्हें सारी जानकारी दी है. अब वे आपके सवालों के जवाब देंगे.'

क्या है पूरा मामला?
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद से ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टीम प्रबंधन ने रिद्धिमान साहा को आगे मौका न देने का मन बना लिया है. इसके बाद साहा ने रणजी टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस मुद्दे पर एक पत्रकार उनका इंटरव्यू करना चाहता था. पत्रकार ने उन्हें मैसेज भी किया और कॉल भी किया लेकिन साहा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पत्रकार ने व्हाट्सऐप पर ही साहा को धमकी दे डाली.

पत्रकार ने क्या धमकी दी?
साहा की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आने पर पत्रकार ने उन्हें मैसेज करते हुए लिखा, 'आपने कॉल नहीं किया. मैं अब कभी आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा. मैं इस तरह का अपमान नहीं सह सकता और मैं इसे याद रखुंगा. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था.'

रिद्धिमान ने इस पर क्या कहा था?
रिद्धिमान ने इस धमकी के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, 'भारतीय क्रिकेट के लिए मेरे इतने योगदान के बाद अब मुझे एक तथाकथित पत्रकार से इन बातों का सामना करना पड़ रहा है. पत्रकारिता अब इस ओर जा रही है.' रिद्धिमान के इस ट्वीट के बाद क्रिकेट जगत में खलबली मच गई थी और कई पूर्व खिलाड़ियों ने धमकी देने वाले पत्रकार का नाम सार्वजनिक कर BCCI से उस पर एक्शन लेने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें..

रविंद्र जडेजा से हारा श्रीलंका, भारत ने तीन दिनों में ही जीता मोहाली टेस्ट; जडेजा ने 175 रन के बाद 9 विकेट भी चटकाए

मिताली ने की सचिन और जावेद मियांदाद की बराबरी, छह वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget