एक्सप्लोरर

AUS vs WI : नौसिखिया टीम के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया! WTC फाइनल हारने के बाद ब्रिजटाउन में भी कमिंस ब्रिगेड ने किया सरेंडर

ब्रिजटाउन टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया टीम 180 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाजों ने दिग्गज बल्लेबाजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तरह चौंका दिया.

AUS vs WI : दक्षिण अफ्रीका से WTC फाइनल हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अब वेस्टइंडीज के सामने भी बेबस नजर आई. ब्रिजटाउन टेस्ट के पहले दिन ही पैट कमिंस की टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई. वो भी ऐसे गेंदबाजों के सामने, जिनका अब तक टेस्ट क्रिकेट में करियर मिलाकर भी नाथन लायन के बराबर नहीं है.

ब्रिजटाउन की पिच पर बिखरी ऑस्ट्रलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से शुरू हुआ. टॉस जीतकर पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह रणनीति कमिंस की टीम के लिए पूरी तरह उलटी पड़ गई. इस मुकाबले में पहली ही इनिंग में कंगारू टीम सिर्फ 56.5 ओवर में ही बिखर गई. टीम के 11 में से सिर्फ एक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ही पचास का आंकड़ा पार करने में सफल रहे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कंगारूओं की पूरी टीम को 180 रन पर समेट दिया.

वेस्टइंडीज के गेंदबाजो ने किया कमाल

वेस्टइंडीज के जिन गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया, वे नाम अब तक टेस्ट क्रिकेट में इतने जाने-माने नहीं हैं. वेस्टइंडीज के जायडन सील्स, शमार जोसेफ और जस्टिन ग्रीव्स ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी 10 विकेट चटका दिए.

वेस्टइंडीज के इन तीनों गेंदबाजों के कुल मिलाकर टेस्ट करियर में 120 विकेट हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया के चार स्पेशलिस्ट बॉलर पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड,अपने-अपने करियर में इससे ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं और इन गेंदबाजों से ज्यादा अनुभवी है. कंगारु गेंदबाज नाथन लायन अकेले ही 553 विकेट ले चुके हैं, जबकि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के अबतक के करियर के कुल विकेट भी इससे कम है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम का हाल

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही.टीम के ओपनर सैम कोंस्टास और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 3-3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. फिर बल्लेबाजी करने आए जोश इंग्लिस भी वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और 5 रन बनाकर चलते बने. उस्मान ख्वाजा  की  47 रन और ट्रैविस हेड की 59 रनों की पारी से दोनो  के बीच 89 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद कंगारुओं की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 143 रन पर 8 विकेट था. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस ने 28 रन की पारी खेलकर टीम के लिए कुछ रन जोड़े और टीम को 150 के पार एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, ऑस्ट्रेलिया पर बढ़ा संकट

WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज आत्मविश्वास वापस पाने का मौका मानी जा रही थी, लेकिन ब्रिजटाउन में 'युवा' वेस्टइंडीज टीम ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया और घुटने पर ला दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget