एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े में पिछले मुकाबले में बुरी तरह हारी थी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से दी थी शिकस्त

Wankhede Stadium: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय टीम पर हावी रही है.

IND vs AUS at Wankhede Stadium: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 मार्च से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम चार बार भिड़ चुकी है. इन मुकाबलों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इन चार में से तीन मुकाबले जीते हैं. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह शिकस्त दी थी.

वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी वनडे मुकाबला 14 जनवरी 2020 को खेला गया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मुकाबले में कंगारू टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. यहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया था कि पूरी भारतीय टीम महज 255 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

शिखर और केएल राहुल के अलावा नहीं चला था कोई बल्लेबाज
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (10) का विकेट 13 रन के कुल योग पर गंवा दिया था. इसके बाद शिखर धवन और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई थी. इस दौरान लग रहा था कि भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करेगी लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, उसके बाद भारत ने बैक टू बैक विकेट गंवाए. मिचेल स्टार्क ने तीन और कमिंस और रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिए. एडम जम्पा और एश्टन एगर को भी एक-एक विकेट मिले थे.

वार्नर और फिंच ने की थी 258 रन की नाबाद साझेदारी
वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के लिए 256 रन का टारगेट ज़रा भी मुश्किल नहीं था. यहां डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने संभली हुई शुरुआत की और फिर ऐसे सेट हुए कि भारतीय गेंदबाज इन्हें पवेलियन नहीं भेज पाए. इस सलामी जोड़ी ने बाद में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 258 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत दिला दी. वॉर्नर ने 112 गेंद पर 128 रन और फिंच ने 114 गेंद पर 110 रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 1st ODI: वनडे में कप्तानी करना हार्दिक पांड्या के लिए नहीं होगा आसान, जानें क्या है बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget