एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st ODI: वनडे में कप्तानी करना हार्दिक पांड्या के लिए नहीं होगा आसान, जानें क्या है बड़ी चुनौती

Hardik Pandya: मुंबई के वानखेड़े में 17 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वह पहली बार भारतीय टीम की वनडे टीम की कमान संभालेंगे.

Hardik Pandya ODI Captain: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. पहले वनडे में रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते गैर मौजूद रहेंगे, ऐसे में हार्दिक पांड्या भारत की वनडे टीम को लीड करेंगे. वैसे, अब तक हार्दिक पांड्या का टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी रिकॉर्ड लाजवाब रहा है लेकिन अब वह पहली बार वनडे टीम की कमान संभालेंगे ऐसे में उनके लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी.

हार्दिक पांड्या ने IPL 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए पहली बार में ही अपनी टीम को चैंपियन बना दिया था. इसके फौरन बाद जून 2022 में उन्हें आयरलैंड दौरे पर भारत की टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिला. तब से लेकर अब तक पांड्या ने 11 मैचों में भारत की कप्तानी की है और इनमें 8 में टीम इंडिया को जीत मिली है. यानी पांड्या का टी20 क्रिकेट में कप्तानी रिकॉर्ड काबिल-ए-तारीफ रहा है.

वनडे में हार्दिक के सामने क्या रहेंगे चुनौतियां?

  • 20 ओवर और 50 ओवर के फॉर्मेट में जमीन-आसमान का अंतर है. पांड्या खुद बतौर ऑलराउंडर टी20 क्रिकेट में वनडे के मुकाबले ज्यादा सफल रहे हैं. वह भारत की वनडे स्क्वाड का नियमित हिस्सा भी नहीं रहे हैं. ऐसे में पहले तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बतौर ऑलराउंडर वनडे टीम में फिट होना होगा.
  • बतौर कप्तान हार्दिक की दूसरी सबसे बड़ी चुनौती टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनना होगा. टीम इंडिया के लिए 17 में से 11 खिलाड़ी चुनना हार्दिक के लिए आसान नहीं होगा. क्या वह केएल राहुल को अपनी प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाएंगे, यह भी एक बड़ा सवाल होगा. स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स में भी उनके लिए चयन पेचिदा रहने वाला है. उनके पास यहां वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे विकल्प हैं. फिर बतौर स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी यहां उपलब्ध होंगे. ऐसे में इन पांच में से किन्हीं दो या तीन का चयन हार्दिक के लिए आसान नहीं होगा.
  • हार्दिक के लिए तीसरे सबसे बड़ी चुनौती विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया होगी. हार्दिक ने अब तक टी20 क्रिकेट में जितनी भी टीमों के सामने कप्तानी की है, वह ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले कमजोर ही रही हैं. ऑस्ट्रेलिया की वनडे स्क्वाड में एक से बढ़कर एक दिग्गज प्लेयर हैं, जिनका सामना आसान नहीं होगा. बल्लेबाजी में जहां हार्दिक को डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मैक्सवेल और स्टोयनिस जैसे खिलाड़ियों को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार करनी होगी. वहीं, गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा जैसे खिलाड़ियों का सामना भी करना होगा.
  • हार्दिक के सामने एक चतुर कप्तान भी होंगे, जिन्हें वनडे क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है. दरअसल, पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं, जो पहले भी 51 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल चुके हैं. हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट में अनपेक्षित जीत दिला दी थी.

यह भी पढ़ें...

Test Records: टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ तीन गेंदबाजों ने लिए हैं 100 से ज्यादा विकेट, ऐसी है यह टॉप बॉलर्स की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget