एक्सप्लोरर

AUS vs SA: नाथन लॉयन के ओवर में सही साबित हुई रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, वीडियो में देखें कैसे हुआ चमत्कार

Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रिकी पोंटिंग ने नाथन लॉयन के ओवर में भविष्यवाणी की. जो सच साबित हुई.

Ricky Ponting Prediction: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन से मेहमानों पर पकड़ बना ली. कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग की. साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 152 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 145 रन बना लिए थे. वह साउथ अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर सिर्फ 7 रन पीछे है. मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ. दरअसल नाथन लॉयन के ओवर की अगली गेंद पर रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी की जो सच साबित हुई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कॉमेंटेटर की भूमिका में हैं. मैच के दौरान नाथन लॉयन दक्षिण अफ्रीका की पारी का 40वां ओवर फेंकने आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद को लेकर पोंटिंग न भविष्यवाणी की. उस दौरान लॉयन के आगे स्ट्राइक पर मार्को यानसेन थे. पांचवीं गेंद पर उन्होंने विकेट आउट होने की बात कही. अभी पोंटिंग की बात खत्म नहीं हुई थी. मार्को यानसेन ने लॉयन की पांचवीं गेंद को खेला. गेंद हवा में चली गई. इस दौरान कैमरन ग्रीन ने दौड़ लगाते हुए कैच लपक लिया. यह पहली बार नहीं है जब पोंटिंग की भविष्यवाणी सच साबित हुई. इससे पहले भी उनकी प्रिडिक्शन सही साबित हुई हैं. 

स्टार्क-लॉयन के आगे ढेर

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाए. मिचैल स्टार्क और नाथन लॉयन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी. इन दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके. टीम के लिए काइल वेरयेने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें:

Nagaland vs Uttarakhand: रणजी मैच में महज 25 रन पर ऑलआउट हुई नागालैंड, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Saeed Ajmal: पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज का खुलासा, बताया किस तरह PCB चेयरमैन की जिद से खत्म हुआ था करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget