एक्सप्लोरर

Nagaland vs Uttarakhand: रणजी मैच में महज 25 रन पर ऑलआउट हुई नागालैंड, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में शुक्रवार को नागालैंड की टीम उत्तराखंड के खिलाफ महज 25 रन पर ऑलआउट हो गई.

Nagaland vs Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के खिलाफ रणजी मैच में महज 25 रन पर ऑलआउट होकर नागालैंड (Nagaland) ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इतिहास में यह छठा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं, पिछले 41 साल में यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर भी है.

इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2010-11 में हैदराबाद की टीम राजस्थान के खिलाफ महज 21 रन पर ऑलआउट हो गई थी. 1934-35 के सीजन में दक्षिण पंजाब की टीम उत्तर भारत के खिलाफ केवल 22 रन पर सिमट गई थी. इसी तरह जम्मू-कश्मीर की टीम 1960-61 में दिल्ली और 1977-78 में हरियाणा के खिलाफ महज 23 रन पर ऑल आउट हो गई थी. आजादी के पहले सिंध की टीम भी दक्षिण पंजाब के खिलाफ इसी स्कोर (23) पर ऑल आउट हो गई थी.

100+ रनों की लीड के बाद भी हार गई नागालैंड
नागालैंड ने इस मैच में पहली पारी के आधार पर 107 रन की विशाल लीड ली थी लेकिन दूसरी पारी में महज 25 रन पर ऑल आउट होने के कारण उसे यह मुकाबला 174 रन से गंवान पड़ा. उत्तराखंड के स्वप्निल सिंह अपने हरफनमौला प्रदर्शन के चलते 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए.

उत्तराखंड ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे. जवाब में नागालैंड की टीम ने पहली पारी में 389 रन बनाए. इसके बाद उत्तराखंड ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट खोकर 306 रन बनाते हुए घोषित कर दी. यहां नागालैंड को 200 रन का लक्ष्य दिया गया लेकिन नागालैंड महज 18 ओवर में 25 रन पर सिमट गई. नागालैंड के 6 बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटे. उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा ने 5 और स्वप्निल सिंह ने 4 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें...

Ravichandran Ashwin को आइसलैंड क्रिकेट ने बताया टेस्ट क्रिकेट का महान ऑलराउंडर, इन दो दिग्गजों से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: बारिश से रुकावट के बाद फिर शुरू हुआ मैच, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget