एक्सप्लोरर

Saeed Ajmal: पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज का खुलासा, बताया किस तरह PCB चेयरमैन की जिद से खत्म हुआ था करियर

Saeed Ajmal's Career: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने साल 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 2015 में उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला.

Saeed Ajmal's Retirement Story: पाकिस्तान के सर्वकालिक महान स्पिनर गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले सईद अजमल (Saeed Ajmal) ने एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि किस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (झण) के चेयरमैन की एक जिद ने उनका करियर खत्म कर दिया था. अजमल ने एक पॉडकास्ट पर अपने रिटायरमेंट से जुड़ी पूरी कहानी बयां की है.

सईद अजमल ने 31 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 113 वनडे और 67 टी20 इंटरनेशनल खेले. वह तीनों फॉर्मेट में ICC रैंकिंग्स में टॉप पर रहे. इस दौरान उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर भी कुछ सवाल उठे. साल 2015 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. वह आगे भी खेलना चाहते थे लेकिन उन्होंने बताया कि PCB चेयरमैन नहीं चाहते थे कि वह आगे खेलें.

'चेयरमैन नहीं चाहते थे कि मैं खेलूं'
अजमल ने अल्ट्राएज पॉडकास्ट पर कहा, 'जब मैं अपनी एक्शन में बदलाव करके लौटा तो मुझे बस एक मैच खिलाया गया. मुझे इंजी भाई ने कहा कि घरेलू मैचों में परफॉर्म करो तो मैं कराची के लिए खेला. कराची ने कभी टी20 टूर्नामेंट नहीं जीता था. मैंन उस टीम के लिए 20 विकेट लिए और कराची ने पहली बार टी20 चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती. तब मैंने इंजी भाई को कॉल किया. उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब नहीं चाहते कि आप खेलें.'

सईद अजमल ने आगे यह कहानी सुनाते हुए कहा, 'इंजी भाई से यह बात सुनकर मैंने फिर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू किया. दोबारा टी20 टूर्नामेंट आया और उसमें मैं दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज रहा. मैंने फिर पूछा कि क्या मैं अब पाकिस्तान के लिए खेल सकता हूं? उन्होंने साफ इनकार कर दिया. तो मैंने कहा कि मैं रिटायरमेंट ले रहा हूं.'

पाकिस्तान के लिए चटकाए 440+ विकेट
सईद अजमल ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट में 28.10 की बॉलिंग औसत से 178 विकेट चटकाए. उन्होने 113 वनडे मैचों में 22.72 की औसत से 184 विकेट लिए. वहीं, टी20 क्रिकेट में उनके नाम 64 मैचों में 17.83 की औसत से 85 विकेट दर्ज हैं. वह पाकिस्तान के महान स्पिनर गेंदबाजों में शरीक किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें...

Ravichandran Ashwin को आइसलैंड क्रिकेट ने बताया टेस्ट क्रिकेट का महान ऑलराउंडर, इन दो दिग्गजों से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget