एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 Points Table: देखें पहले मैच के बाद एशिया कप की अंक तालिका में कौन कहां, आज ग्रुप 'ए' का मुकाबला

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप के 17वें संस्करण का आगाज हो गया है. पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराया. आज ग्रुप ए का पहला मैच भारत और यूएई के बीच है.

एशिया कप 2025 का आगाज अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच के साथ हो गया है. मंगलवार को खेले पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला, जिन्होंने पहले शानदार अर्धशतक (53) लगाया और फिर 1 विकेट भी लिया. जानिए पहले मैच के बाद अंक तालिका की शुरुआत किस तरह हुई. आज ग्रुप 'ए' की भी अंक तालिका खुल जाएगी, पहला मैच भारत और यूएई के बीच है.

बता दें कि एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खेल रही हैं, जिन्हे 4-4 के दो ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप 'ए' में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. ग्रुप 'बी' में अफगानिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश और श्रीलंका हैं. फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपने ग्रुप की तीनों टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. इसके बाद प्रत्येक ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी और अन्य 2 टीमें बाहर हो जाएंगी.

एशिया कप 2025 के पहले मैच के बाद ग्रुप 'बी' की अंक तालिका

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली जीत के साथ पहले नंबर पर आ गई है. उनका नेट रन रेट 4.7 का है और खाते में 2 अंक है. हांगकांग टीम दूसरे नंबर पर इसलिए है क्योंकि अभी अन्य 2 टीमों (बांग्लादेश और श्रीलंका) के मैच नहीं हुए हैं. हांगकांग का नेट रन रेट माइनस (-4.7) में है.


Asia Cup 2025 Points Table: देखें पहले मैच के बाद एशिया कप की अंक तालिका में कौन कहां, आज ग्रुप 'ए' का मुकाबला

पहले मैच में क्या कुछ हुआ

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम का चौथा विकेट गिरा तब अफगानिस्तान का स्कोर 13 ओवरों में 95 रन था. इसके बाद अगले 7 ओवरों में अफगानिस्तान ने 93 रन बना डाले. सलामी बल्लेबाज सोदिकुल्लाह अटल ने शानदार 73 रनों की नाबाद पारी खेली. 52 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 21 गेंदों में 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की टीम 20 ओवरों में 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. सबसे ज्यादा रन बाबर हयात ने बनाए, उन्होंने 43 गेंदों में 39 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े. हांगकांग 94 रन बना पाई और अफगानिस्तान ने पहला मैच 94 रनों से जीत लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget