एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: ईशान किशन की प्लेइंग 11 से छुट्टी तय, केएल राहुल ने वापसी के लिए कसी कमर

KL Rahul's Comeback: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एशिया कप के बीच में वापसी कर ली है. राहुल ने नेट्स में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है.

KL Rahul and Ishan Kishan: एशिया कप में टीम इंडिया अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी. इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज़ राहुल की वापसी हो चुकी है. राहुल ने निगल के चलते एशिया कप के शुरुआती दो मैच मिस किए थे. अब उनकी वापसी हो गई है, तो प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन का पत्ता कटना लगभग तय है. 

राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती दोनों मैचों में बतौर विकेटकीपर खेले थे. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान ने नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि इसके बावजूद भी ईशान को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है क्योंकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर भारत की पहली पसंद हैं. 

नेट्स में जमकर पसीन बहा रहे हैं केएल राहुल 

एशिया कप में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए राहुल नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भी जमकर पसीना बहाया और सबसे देर तक बल्लेबाज़ी की. राहुल टीम में नंबर पांच की पोज़ीशन संभालेंगे. राहुल ने नेट्स में दाएं और बाएं हाथ, दोनों तरह के गेंदबाज़ों का सामना किया. 

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा रहा रिकॉर्ड 

राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सिर्फ एक ही वनडे मुकाबला खेला है. उन्होंने 2019 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इकलौती एक दिवसीय पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 57 रन निकले हैं. राहुल की इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे. 

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं राहुल 

बता दें कि केएल राहुल भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं. वे अब तक 47 टेस्ट, 54 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 2642, वनडे में, 1986 और टी20 इंटरनेशनल में 2265 रन बना लिए हैं.  

 

ये भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: मैच के बाद अभ्यास में भी दखल दे रही है बारिश, भारत ने की इंडोर प्रैक्टिस; राहुल ने खूब बहाया पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget