एक्सप्लोरर

IND vs SL Match Prediction: फॉर्म में है टीम इंडिया का हर खिलाड़ी, आंकड़े भी कर रहे भारत की जीत का इशारा

Asia Cup 2022: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबला शुरू होगा.

IND vs SL: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में आज (6 सितंबर) शाम भारत और श्रीलंका (IND vs SL) आमने-सामने होंगे. सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने अपने पिछले तीनों मुकाबले इसी मैदान पर खेले हैं. दो मुकाबलों में भारत को जीत मिली है जबकि पिछला मुकाबला उसे आखिरी ओवर में गंवाना पड़ा था. 

भारत के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम होगा. उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की दरकार होगी. अगर टीम इंडिया यहां हार जाती है तो फाइनल का रास्ता बेहद ही मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेगी. उधर, लंकाई टीम सुपर-4 राउंड का एक मैच अफगानिस्तान से जीत चुकी है. ऐसे में वह अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो फाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी.

वैसे, दोनों टीमों के हालिया फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम अपनी पड़ोसी टीम पर हावी नजर आती है. भारत ने इस साल 24 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें उसे 18 में जीत और 5 में हार मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. उधर, लंकाई टीम ने इस साल खेले 14 टी20 में से केवल 4 में जीत दर्ज की है. उसे 9 में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका का भी एक मैच बेनतीजा रहा है.

T20I हेड टू हेड में भी भारत भारी
श्रीलंका और भारत के बीच अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि 7 मैच श्रीलंका के पक्ष में गए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस साल दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबले भारत ने ही जीते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि आंकड़ों में भारतीय टीम लंकाई टीम पर बहुत भारी है.

टीम इंडिया का हर खिलाड़ी लय में
आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे विराट कोहली और केएल राहुल ने पिछले मैच में दमदार बल्लेबाजी कर लय में लौटने के संकेत दिए हैं. इनके अलावा भारत का हर खिलाड़ी पहले से ही लय में मौजूद हैं. भारत के पास नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. चार नंबर पर सूर्यकुमार जैसा 360 डिग्री प्लेयर है. दीपक हुडा और दिनेश कार्तिक भी फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग पर मौजूद हैं. फिर गेंदबाजों में भी भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप तेज गेंदबाजी में कहर बरपा रहे हैं. वहीं, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई अपनी फिरकी से लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को डराए रखने में सफल रहे हैं.

श्रीलंका: बल्लेबाजी औसत, गेंदबाजी विभाग कमजोर
श्रीलंका के कुशल मेंडिस और भानुका राजपक्षा इस एशिया कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाज 150+ के स्ट्राइक रेट से रन जुटा रहे हैं. गुनाथालिका और पाथुम निसंका ने भी छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए गेंदबाजी एक गंभीर समस्या रही है. कोई भी गेंदबाज अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाया है.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के सामने अब होगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए कब और कहां देखें मैच

Asia Cup 2022: सुपर-4 टेबल में तीसरे पायदान पर है भारत, फाइनल में पहुंचने के ऐसे हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget