एक्सप्लोरर

Ashes 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनी इस टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. हैडिंग्ले में इस हफ्ते शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया. जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है.

चयनकर्ताओं ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने वाली प्लेइंग इलेवन पर भरोसा कायम रखा है. ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.

लार्ड्स टेस्ट की अंतिम प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन तीसरे टेस्ट की 12 सदस्यीय टीम में शामिल हैं. तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के घरेलू मैदान पर गुरुवार से खेला जाएगा.

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान नहीं किया है. तीसरे टेस्ट के लिए भी उम्मीद ऑस्ट्रेलियाई टीम में किसी तरह का बदलाव का देखने को नहीं मिले. हालांकि दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्मिथ की संभावना है वह तीसरे मैच से पहले फिट हो जाएंगे.

पिछले दो मैचों में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. स्मिथ ने पहले मैच के दोनों पारियों में शतक जमाया था जबकि दूसरे टेस्ट में वे 92 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और सीरीज में लगातार तीसरा शतक लगाने से चूक गए.

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:

जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो डेनली, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जानी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्राड, जैक लीच और सैम कुरेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget