एक्सप्लोरर

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने की भुवनेश्वर कुमार की तारीफ, बताया बॉलिंग में कैसे मिली मदद

Arshdeep Singh Team India: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि भुवी की वजह से गेंदबाजी में मदद मिली.

Arshdeep Singh Team India T20 World Cup: अर्शदीप सिंह मौजूदा टी20 विश्व कप में अपनी सफलता का श्रेय भुवनेश्वर कुमार को देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सीनियर तेज गेंदबाज पावरप्ले के ओवरों में लगातार दबाव बना रहा है जिससे उनके लिए विकेट हासिल करना आसान हो गया है. अर्शदीप ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शुरुआती ओवरों में क्रमशः बाबर आजम और क्विंटन डिकॉक जैसे शीर्ष बल्लेबाजों को आउट करके भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई.

अर्शदीप ने तीन मैच में 7.83 की इकोनॉमी रेट से सात विकेट चटकाए हैं. भुवनेश्वर के नाम इतने ही मैच में तीन विकेट हैं लेकिन उन्होंने 10.4 ओवर में सिर्फ 4.87 की इकोनॉमी रेट से रन देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

अर्शदीप ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘हम बल्लेबाजों की कमजोरियों का अध्ययन करते हैं. मैं और भुवी भाई शुरुआत में कुछ स्विंग हासिल करके बल्लेबाजों को छकाने का प्रयास करते हैं. मैं बल्लेबाज को निशाना बना पाता हूं क्योंकि भुवी भाई इतनी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं कि बल्लेबाज पहले से ही दबाव में है.’’

भुवनेश्वर को भले ही काफी विकेट नहीं मिले हों लेकिन अपनी स्विंग की बदौलत उन्होंने तीनों मैच में बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. अर्शदीप ने कहा, ‘‘मेरी सफलता का श्रेय उन्हें जाता है. बल्लेबाज उनके (भुवनेश्वर) खिलाफ जोखिम नहीं उठा रहे हैं और मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं इसलिए हमने अच्छी साझेदारी की है. गेंदबाजी साझेदारी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि बल्लेबाजी साझेदारी.’’

शुरुआती ओवरों में मिली सफलता से अर्शदीप का आत्मविश्वास बढ़ा है. अपने छोटे करियर के दौरान पर्थ के विकेट को सबसे तेज मानने वाले अर्शदीप ने कहा, ‘‘जब आप शुरुआत में विकेट लेते हैं तो आत्मविश्वास हासिल करते हैं और टीम भी आपकी क्षमताओं पर भरोसा करती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गेंदबाजी करने के लिए शानदार ट्रैक था. यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिए स्वप्निल विकेट था और शायद मेरे करियर में अब तक की सबसे जीवंत पिच.’’ हालांकि इस तरह के ट्रैक पर सभी गेंदबाजों के लिए समान आदर्श लेंथ नहीं होती.

अर्शदीप ने कहा, ‘‘इस तरह के विकेट पर हर गेंदबाज के लिए आदर्श लेंथ बदल जाएगी. जिस दिन गेंद थोड़ी स्विंग करती है उस दिन आप फुल लेंथ से गेंदबाजी करना चाहेंगे और विकेट से कोई मदद नहीं मिलती तो आप सामान्य हार्ड लेंथ से गेंदबाजी करते हैं.’’

अर्शदीप ने इस सवाल को दरकिनार कर दिया कि सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 18वां ओवर क्यों दिया गया. अर्शदीप ने इस कदम के बचाव में कहा, ‘‘अगर आप पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं तो जहां भी रोहित भाई को लगा कि उन्हें अश्विन को लाना चाहिए तो उन्होंने ऐसा किया.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस विकेट पर 145 रन का स्कोर पर्याप्त हो सकता था, अर्शदीप ने कहा, ‘‘यह अगर और मगर का मामला है. हो सकता है कि 133 काफी अच्छा होता और कभी-कभी 160 भी कम लगता है. इसलिए जब तक आप 145 स्कोर नहीं करते तब तक आपको पता नहीं चलेगा.’’

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की मांग, पूर्व क्रिकेटर ने दिए तीन सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget