एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की मांग, पूर्व क्रिकेटर ने दिए तीन सुझाव

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के अब तक हुए मुकाबलों के आधार पर हरभजन सिंह ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव के सुझाव दिए हैं.

Team India's Playing-11: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में रविवार को हुए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को हार झेलनी पड़ी. दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी. इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (Team India's Playing-11) में तीन अहम बदलाव करने के सुझाव दिए हैं. उन्होंने यह सुझाव पिछले तीन मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए हैं.

केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत
हरभजन सिंह ने 'स्पोर्ट्स तक' से बातचीत करते हुए कहा, 'टीम इंडिया को अब कुछ बड़े फैसले करने होंगे. केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं. हम सब यह बात जानते हैं. वह एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर वह वर्तमान में इस तरह अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो मुझे लगता है कि उनकी जगह ऋषभ पंत को ओपनिंग में मौका देना चाहिए.' बता दें कि केएल राहुल पिछले तीन मुकाबलों में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए हैं.

दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुडा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को लोअर बैक में खिंचाव के कारण बीच मैच में बाहर जाना पड़ा था. उनकी जगह ऋषभ पंत ने बाकी बचे मैच में विकेटकीपिंग की थी. वैसे दिनेश कार्तिक भी अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बेरंग दिखे हैं. इस पर हरभजन कहते हैं, 'कार्तिक चोटिल लग रहे हैं. मुझे नहीं पता उनका क्या स्टेटस है. अगर वह फिट नहीं हैं तो ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में कार्तिक की जगह दीपक हुडा को बल्लेबाजी का दारोमदार संभाल सकते हैं. वह आपको अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज का भी विकल्प देते हैं.'

आर अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल
हरभजन कहते हैं, 'मुझे लगता है कि अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को मौका देना चहिए. वह ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट निकालते हैं. चहल एक मैच विजेता गेंदबाज हैं और टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक हैं. मुझे नहीं लगता हमारे पास उनसे अच्छा कोई लेग स्पिनर है. उन्हें प्लेइंग-11 में नहीं लेना एक बहुत बड़ी गलती है.'

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: भारत की हार से रोहित शर्मा हुए निराश, बताया कहां हुई टीम से चूक

IND vs SA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार, मैच में बने ये शानदार रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget