एक्सप्लोरर

Happy Birthday Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने कम उम्र में ही हासिल कर ली कई उपलब्धियां, जानें कैसा रहा अब तक करियर

Arshdeep Singh India: अर्शदीप सिंह ने काफी कम समय में ही अपना नाम बना लिया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बार अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन इसके साथ उनकी आलोचना भी हो चुकी है.

Happy Birthday Arshdeep Singh: भारतीय टीम में पिछले एक साल में यदि किसी गेंदबाज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं. अपनी धारदार यॉर्कर से वर्ल्ड क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले अर्शदीप सिंह का जन्म 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में हुआ था. 24 साल के अर्शदीप सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सितंबर 2018 में पंजाब टीम से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले से की थी.

इसके बाद साल 2019 के आईपीएल सीजन में अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने का मौका मिला. यहां से उनकी क्रिकेट जर्नी को एक बिल्कुल ही अलग उड़ान मिली और भारतीय टीम में पहुंचने के भी दरवाजे खुल गए. अर्शदीप सिंह को आईपीएल में अपने पहले सीजन में सिर्फ 3 मैच ही खेलने का मौका मिला जिसमें वह 3 विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके.

आईपीएल 2021 का सीजन अर्शदीप के लिए काफी शानदार रहा जहां उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 12 मुकाबलों में 19 के औसत से कुल 18 विकेट हासिल किए वहीं अगले सीजन में 14 मैचों में 10 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे. जिससे लगातार वह भारतीय टीम में खुद की बनाने के लिए दस्तक दे रहे थे.

https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1622090137709719552

साल 2022 इंग्लैंड के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

साल 2022 में आखिरकार अर्शदीप सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में अपना पहला मैच खेला. इस मैच में अपना पहला ही ओवर अर्शदीप ने मेडन फेंकते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया था. अर्शदीप ने इस मुकाबले में 3.3 ओवरों की गेंदबाजी में 18 रन देते हुए कुल 2 विकेट अपने नाम किए.

वनडे फॉर्मेट में अर्शदीप को अपना डेब्यू करने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा और साल 2022 में ही न्यूजीलैंड के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अर्शदीप को डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि वह अपने डेब्यू मैच में 8.1 ओवरों की गेंदबाजी में कोई भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके थे.

अर्शदीप सिंह ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 3 वनडे और 26 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें वनडे में जहां उनके नाम एक भी विकेट नहीं दर्ज है वहीं टी20 में वह अब तक 41 विकेट हासिल कर चुके हैं. आईपीएल में अर्शदीप सिंह अब तक 37 मुकाबले खेलने के बाद 40 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

 

यह भी पढ़े...

Women's T20 World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर तैयार है भारत, हरमनप्रीत ने बताया क्यों नहीं है WPL ऑक्शन पर ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
Cricketer on Students Protest: शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स
शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्स

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget