एक्सप्लोरर

Andre Russell इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से मचाएंगे धमाल, वर्ल्ड कप को लेकर जाहिर किए अपने इरादे

आंद्रे रसेल ने करीब एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. स्टार ऑलराउंडर हालांकि अब वापसी करने के लिए तैयार है.

दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 क्रिकेटर्स में से एक आंद्रे रसेल (Andre Russell) इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. अगर क्रिकेट वेस्टइंडीज उनकी शर्तों को मान लेता है तो वह टीम के लिए और वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्डकप के बाद से ही रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट नहीं खेला है.

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने हाल ही में सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े किए थे. हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान रसेल ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के संकेत दिए हैं.  रसेल ने कहा, ''मैं हमेशा खेलने के लिए तैयार हूं. मैंने जो पाया है वो मैं वापस करना चाहता हूं. लेकिन जब आप किसी बात पर सहमत नहीं होते हैं तो फिर उन्हें भी हमारा सम्मान करना चाहिए. आखिर में यही मायने रखता है.''

रसेल वेस्टइंडीज की टीम के लिए और वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. स्टार ऑलराउंडर ने कहा, ''हमारे भी परिवार हैं. हमें लगता है कि उनके लिए जो भी बेहतर मौका हमें मिला है उसका इस्तेमाल करें. यह दोबारा शुरुआत करने जैसा नहीं है. मैं 34 साल का हूं और मैं देश के लिए एक या दो वर्ल्ड कप और जीतना चाहता हूं. मैं यहीं हूं.''

रसेल वापसी के लिए तैयार

रसेल ने आगे कहा, ''मैंने फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए दो शतक लगाए हैं. मैं सोचता हूं कि काश ये शतक मैंने वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए लगाए होते और उसका एहसास अलग होगा.''

बता दें कि आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. रसेल हालांकि पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में कोई कमाल नहीं कर पाए थे. इस साल हालांकि आईपीएल में रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतर प्रदर्शन किया. रसेल अगर वेस्टइंडीज की टीम में वापसी करते हैं तो निश्चित तौर पर इससे ना सिर्फ विंडीज की टीम मजबूत होगी बल्कि वह वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार भी बन सकती है.

Asia Cup 2022: एशिया कप में रोहित शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका, बनाने होंगे 117 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget