एक्सप्लोरर

Champions Trophy: 'पनौती' का टैग लगते-लगते बचा, फैन की रिक्वेस्ट पर बोले Anand Mahindra; भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से जुड़ा है मामला

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया है.

Anand Mahindra Reply Fan IND vs AUS Match: भारत में क्रिकेट को वाकई में पूजा जाता है, पिछले दिनों भारतीय टीम के पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मैचों से पूर्व जगह-जगह हवन और आरती होती देखी गई थी. 4 मार्च को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया था. मगर जब यह मैच शुरू नहीं हुआ था, तब एक फैन ने महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा से अनोखी मांग कर डाली थी. मजे की बात यह रही कि मुकाबला समाप्त होने के बाद खुद आनंद महिंद्रा ने भी उस फैन को रिप्लाई में कुछ लिखा था.

क्या है मामला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच शुरू होने से पहले एक फैन ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा, "आनंद महिंद्रा जी, कृपया आप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच को मत देखिएगा." सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया. मुकाबला समाप्त होने के बाद आनंद महिंद्रा ने उस फैन का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, "बेशक, मैंने नहीं देखा. परिणामस्वरूप हम जीत गए हैं."

2023 में हुआ था अजब-गजब वाकया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच से पूर्व इस फैन ने आनंद महिंद्रा को ही टारगेट क्यों किया? दरअसल समय में थोड़ा पीछे जाएं तो पता चलेगा कि मार्च 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच खेला जा रहा था. मुंबई में खेले गए उस मैच को देखने आनंद महिंद्रा पहुंचे थे. उस भिड़ंत में 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 3 विकेट 16 रन पर ही गिर गए थे. तभी आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके कहा कि इससे पहले कोई हार का जिम्मेदार उन्हें ठहराए, उनका मैदान से चले जाना ही ठीक रहेगा.

यह एक संयोग ही कहा जा सकता है कि आनंद महिंद्रा के ट्वीट के बाद पहले केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने मिलकर 44 महत्वपूर्ण रन जोड़े. उसके बाद राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर नाबाद 108 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की थी. केएल राहुल ने उस मैच में नाबाद 75 रन और जडेजा ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS Semi-Final: खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध! भारत की जीत के बाद में घुसा शख्स, राहुल को लगाया गले

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget