एक्सप्लोरर

उस बेचैनी को जानिए, शिद्दत को समझिए, जब अजिंक्य रहाणे पहली बार सचिन से मिले थे

अजिंक्य रहाणे ने 2013 में सचिन के सामने ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और पहले ही मैच में सचिन के साथ कुछ देर बल्लेबाजी भी की.

सचिन तेंदुलकर से मिलने का सपना हर क्रिकेट फैन का होता है. सचिन से पहली बार मिलने की उत्सुकता और रोमांच के बारे में अक्सर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बोलते रहे हैं. अजिंक्य रहाणे भी उनसे अलग नहीं हैं. भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रहाणे ने बताया है कि वो पहली बार सचिन से किस तरह और कहां मिले थे. मुंबई के रहाणे जब सिर्फ 14 साल के थे, तब वो पहली बार सचिन से मिले थे. रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सचिन से मिलने की उत्सुकता में वो वक्त से काफी पहले ही पहुंच गए थे. सचिन के 47वें जन्मदिन से एक दिन पहले पोस्ट किए इस वीडियो में रहाणे ने कहा, “मैं 14 साल का था. अपने जन्मदिन के दिन मैंने अपने कोच से आग्रह किया कि मुझे सचिन से मिलना है. तो उन्होंने सचिन से बात की और बताया कि एक य़े खिलाड़ी है जिसे आपसे मिलना है.”

कई घंटों पहले ही पहुंच गए रहाणे

अजिंक्य ने बताया कि सचिन उनसे मिलने के लिए राजी हो गए और उन्हें शाम 4.30 बजे बुलाया. रहाणे ने बताया कि वो सचिन से मिलने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते थे. इसलिए वो वक्त से काफी पहले ही पहुंच गए.
रहाणे ने बताया, “मैं उस वक्त डोम्बिवली में रहता था. मैं सचिन से मिलने के लिए इतना उत्सुक था कि सुबह 9.30 बजे ही अपने कोच के पास दादर पहुंच गया. कोच ने पूछा कि इतनी जल्दी क्यों आया, तो मैंने कहा कि कहीं ट्रेन बंद हो जाए या लेट हो जाए. मैं सचिन से मिलने का चांस नहीं छोड़ना चाहता.” रहाणे बताते हैं कि उन्होंने अगले कुछ घंटे दादर स्टेशन पर ही बिताए और किसी तरह वक्त काटा. फिर वो सचिन से उनके घर में जाकर मिले और ऑटोग्राफ लिया. साथ ही क्रिकेट को लेकर बातें कीं. रहाणे ने सचिन के सामने ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. ये वेस्टइंडीज के खिलाफ फेयरवेल सीरीज से पहले सचिन की ये आखिरी सीरीज थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में हुई इस सीरीज के दिल्ली में हुए चौथे टेस्ट मैच में रहाणे ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला और पहली ही पारी में सचिन के साथ कुछ देर बैटिंग भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget