एक्सप्लोरर

Ishan Kishan: 'यहां खिलाड़ी को सिलेक्ट नहीं रिजेक्ट करते हैं, यह भारतीय क्रिकेट की...,' ईशान किशन पर जडेजा का बयान

Indian Cricket Team: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को लगातार मौके ना मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा काफी भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट की पुरानी समस्या है.

Ishan Kishan on Playing Eleven: भारतीय क्रिकेट में सिर्फ 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया हो. उनमें से एक खिलाड़ी का नाम ईशान किशन है. ईशान किशन एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं. ईशान को उनकी इसी काबीलियत की वजह से टीम में रखा जाता है, लेकिन बार-बार टीम में शामिल किए जाने के बाद भी इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का पूरा मौका नहीं मिलता है. भारतीय क्रिकेट के इस रवैये पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह भारतीय क्रिकेट की पुरानी समस्या है कि वो खिलाड़ी को सिलेक्ट नहीं, बल्कि रिजेक्ट करते हैं.

ईशान किशन को कब मिलेगा पूरा मौका?

दरअसल, ईशान किशन को पिछली कई सीरीज से लगभग तीनों फॉर्मेट के स्क्वॉड में चुना जा रहा है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका काफी कम मिलता है. ईशान किशन एक ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें टीम के लिए जिस भी पोजिशन पर खेलने की जरूरत पड़ती है, वह खेलते हैं. एशिया कप में जब श्रेयस अय्यर चोटिल थे, तो ईशान किशन ने मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. उसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था, लेकिन सिर्फ कुछ मैचों में ही खेलना का मौका मिला. शुभमन गिल जैसे ही चोट से वापस आए, उसके बाद ईशान को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.

वर्ल्ड खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का आयोजन किया गया. इन 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी ईशान को पहले तीन मैचों में ही खेलना का मौका मिला. चौथे मैच से जैसे ही श्रेयस अय्यर टीम में आए तो फिर से ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. ईशान किशन के साथ लगातार हो रहे इस व्यहवहार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

भारतीय क्रिकेट के सिस्टम पर भड़के अजय जडेजा

उन्होंने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा कि, "वर्ल्ड कप के तुरंत बाद एक सीरीज हुई. ईशान किशन 3 मैच खेले, और घर चले गए. क्या वो सच में इतने थक गए थे कि तीन मैचों के बाद उन्हें आराम की जरूरत पड़ गई? उन्होंने तो वर्ल्ड कप में भी ज्यादा मैच नहीं खेले. वह वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन में रहने के हकदार थे. कितने भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अच्छे दिन पर दोहरा शतक लगाए हैं. वह अपने दिन पर गेम बदल सकते हैं. वह कब तैयार होंगे? क्या आप उन्हें हमेशा ट्रायल के लिए रखेंगे? भारतीय क्रिकेट के साथ यह समस्या सिर्फ आज की नहीं है, यह बहुत पुरानी समस्या है कि हम (खिलाड़ियों को) सिलेक्ट नहीं, बल्कि रिजेक्ट करते हैं."

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के पहले मैच में ईशान ने 39 गेंदों में 58 रन, और दूसरे मैच में 32 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, तीसरे मैच में वह 5 गेंदों पर 0 पर आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है. ईशान की बात करते हुए अजय जडेजा ने आगे कहा कि, "ईशान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 5 टी20 मैच नहीं खेले. उन्हें तीन मैचों के बाद आराम करने के लिए घर भेज दिया गया. तो अगर यह आगे भी चलता रहेगा तो, आपको कैसे पता चलेगा कि वह अब पूरी तरह से तैयार हैं या नहीं."

यह भी पढ़ें: सिर्फ बेस प्राइज पर बिक सकते हैं ये 3 बड़े खिलाड़ी, 19 दिसंबर को होगी नीलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st T20I Live: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 21 बनाकर आउट; रोस्टन को मिली सफलता
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 21 बनाकर आउट; रोस्टन को मिली सफलता
सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
बरेली: राज्यसभा चुनाव में टिकट के बाद BJP में रार! 2 बार के सांसद ने कहा बाय-बाय
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget