एक्सप्लोरर

भारत विरोधी ट्वीट के बाद शाहिद अफरीदी ने दी सफाई

जम्मू कश्मीर पर किए ट्वीट के बाद बुरे फंसे पाकिस्तान दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया अब अपनी सफाई पेश की है. अफरीदी ने तिरंगे के साथ एक पुराने तस्वीर को ट्वीट किया है जिसमें वे भारतीय फैंस के साथ खड़े हैं.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर पर किए ट्वीट के बाद बुरे फंसे पाकिस्तान दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया अब अपनी सफाई पेश की है. अफरीदी ने तिरंगे के साथ एक पुराने तस्वीर को ट्वीट किया है जिसमें वे भारतीय फैंस के साथ खड़े हैं.

अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा, 'हम सबका सम्मान करते हैं. यह तस्वीर एक स्पोर्ट्समैन का उदाहरण है. लेकिन जब बात मानव आधिकार की आती है यह मासूम कश्मीरियों पर भी लागू होनी चाहिए है.'

इससे पहले किए गए ट्वीट पर शाहिद अफरीदी जमकर ट्रोल हुए थे.

दरअसल रविवार को भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. इसके बाद अफरीदी ने कश्मीर में पाक प्रायोजित आतंकवाद का बचाव करते हुए लिखा कि भारत कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या करवा रहा है.

अफरीदी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है. यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है. हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? और वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे'

अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. गंभीर और अफरीदी की लड़ाई सालों पुरानी है. गंभीर ने ट्वीट किया कि अफरीदी के इस ट्वीट पर कुछ भी नहीं कहना. अफरीदी सिर्फ UN से मांग कर रहे हैं जिसका मतलब अंडर 19 हुआ (मजाक में उन्होंने इसे अफरीदी की उम्र बताया)

आपको बता दें कि अफरीदी पहले भी कश्मीर को लेकर भारत विरोधी बयान देते रहे हैं. एक बार उन्होंने लिखा था कश्मीर सालों से क्रूरता का शिकार हो रहा है, अब इस मुद्दे को सुलझा लिया जाना चाहिए. एक दूसरे ट्वीट में अफरीदी ने लिखा था कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है और हम वहां के लोगों की पुकार को अनदेखा नहीं कर सकते हैं.

 

// <![CDATA[

// ]]>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget