एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर राशीद ने विराट कोहली की बजाए बाबर आजम को तरजीह दी

पिछले एक साल में बाबर आजम का फॉर्म काफी शानदार रहा है. वहीं विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीनों से क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. हालांकि अधिकतर देशों में क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े हुए हैं. क्रिकेटर्स की बातचीत में मौजूदा दौर में बेस्ट खिलाड़ी को लेकर भी बहस देखने को मिल रही है. इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि वह मौजूदा समय में विराट कोहली की बजाए बाबर आजम को तरजीह देंगे.

आदिल राशिद ने कहा है कि वह मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के ऊपर रखेंगे. 31 साल के कोहली को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में चुना जाता है. वहीं हालिया दौर में कई क्रिकेट पंडितों ने बाबर आजम की तारीफ की थी.

राशिद ने कहा, "यह मुश्किल सवाल है इसलिए आपको मौजूदा फॉर्म को देखना होगा. मुझे लगता है कि मौजूद फॉर्म को देखते हुए मैं बाबर आजम को चुनूंगा. मैं यहां फॉर्म को ध्यान में रख रहा हूं. मुझे लगता है कि इस समय बाबर आजम फॉर्म में हैं और इसलिए मैं उन्हें चुनूंगा. लेकिन यह दोनों विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं."

कोरोनावायरस से कारण क्रिकेट रुकने से पहले कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 11 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए थे. वहीं बाबर ने इस साल बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था और उसमें 143 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान सुपर लीग में भी उन्होंने 49.29 की औसत से 345 रन बनाए थे.

बता दें कि बाबर आजम को दो दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है. बाबर आजम वनडे रैंकिंग में विराट और रोहित के बाद तीसरे नंबर पर हैं. पिछले एक साल में बाबर ने टेस्ट मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की संभावना बढ़ी, इस मैदान पर खेले जा सकते हैं सभी मैच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान
CSK या फिर KKR? हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों में छिड़ी जंग,कासी विश्वनाथन ने दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget