एक्सप्लोरर

अभिषेक शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोका दावा, 170 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर किया कमाल

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 170 रन बना डाले.

Abhishek Sharma 170 Runs Before Champions Trophy 2025: अभिषेक शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले 170 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर खुद को टूर्नामेंट की टीम में शामिल करने का दावा ठोक दिया. इन दिनों खेले जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा पंजाब की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब के कप्तान ने 96 गेंदों में 22 चौके और 8 छक्कों की मदद से 170 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.08 का रहा. अभिषेक ने 60 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. 

अभिषेक की यह पारी कहीं न कहीं संकेत दे रही है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक ने अब तक टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. अभिषेक को मेन इन ब्लू के लिए वनडे डेब्यू करना अभी बाकी है. 

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से खेली जानी है. इससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे शामिल होंगे. यह मेन इन ब्लू के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी वनडे सीरीज होगी. अगर अभिषेक शर्मा पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विचार किया जाता है, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई किस तरह की टीम का एलान करती है. 

पंजाब ने बड़ा स्कोर 

सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 424/5 रनों की पारी खेली. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान अभिषेक शर्मा की 170 रनों की पारी ने अहम योगदान दिया. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी कमाल करते हुए 95 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली. अभिषेक और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 298(187 गेंद) रनों की साझेदारी की. 

 

ये भी पढ़ें...

13 साल के खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में काटा बवाल, IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आई अच्छी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
Kiss Day 2026: क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
Embed widget