एक्सप्लोरर

झारखंड से फिर से सामने आ रहे है माही की तरह ही एक 'डेयर डेविल' खिलाड़ी, जानिए कौन है वह खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच में ईशान किशन काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके प्रदर्शन को देखकर लगता है कि भारतीय टीम को झारखंड से ही महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट जल्द मिल सकता है.

महेंद्र सिंह धोनी के झारखंड से फिर एक ऐसे विकेट-कीपर बल्लेबाज़ भारतीय क्रिकेट में सामने आ रहे है जो लंबी रेस का घोड़ा बन सकते है. ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच में जिस अंदाज से बल्लेबाज़ी की, इससे एक बात तो साफ है कि 17 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते थे ये बिल्कुल वैसा ही है. 

भारतीय क्रिकेट को अब एक अच्छे विकेट-कीपर बल्लेबाज़ की तलाश है, जो तीनों फॉरमेट में खेलने लायक है. ऋषभ पंत में बेशुमार टैलेंट है. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भी ये साबित किया है. लेकिन कहीं न कहीं बड़े मैचों में ये भी साबित हुआ है कि पंत को अभी भी धोनी जैसे मैच विनर बनने में काफी समय की ज़रूरत है. चाहे वो वर्ल्ड कप सेमी फाइनल हो या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला. ऋषभ पंत ने पिच पर सेट होकर भी विकेट गंवा दिए थे.

पंत के विकेट-कीपिंग को लेकर भी कई बार सवाल उठा है. टेस्ट मैच में एक कैच या फिर स्टंपिंग छूट गयी तो मैच का रुख बदल सकता है और विकेट-कीपिंग की बात करें तो ऋद्धिमान साहा विकेट के पीछे पंत से बेहतर है. लेकिन ऋद्धिमान भी लगभग 35 साल के हो गए है और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट टीम का ही हिस्सा है. ज़्यादा साल की क्रिकेट उनमें भी नहीं बची है. ऐसे में सवाल ये है आने वाले दिनों में कौन टीम इंडिया के अगले महेंद्र सिंह धोनी बन सकता है.

बात करें संजू सैमसन की तो उनमें टैलेंट है लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संजू को थोड़ा बहुत जो मौके मिले हैं, उनमें सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में अब सिर्फ एक ही नाम दिख रहा है जो आने वाले दिनों में एम एस धोनी की तरह ही डेयर डेविल खिलाड़ी बन सकते है और झारखंड के विकेट-कीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ही वो खिलाड़ी है.

ईशान किशन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी. अब एकदिवसीय मुकाबले में पहले उपस्थिति में भी ईशान ने अर्धशतक मारा है. झारखंड के विकेट-कीपर बैट्समैन ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंदों पर 59 रनों की इनिंग्स खेली है.

एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू मैच और जन्मदिन के दिन पहले गेंद में भी सिक्सर मारकर ईशान ने साबित किया है की वो भी माही की तरह ही डेयर डेविल क्रिकेटर है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे अब तक कोई बड़ा इम्तिहान का सामना नही करना पड़ा है ईशान किशन को. लेकिन घरेलू क्रिकेट में विकेट-कीपर के तौर पर उनके रिकॉर्ड्स ठीक ठाक ही है. आने वाले दिनों में इसीलिए ये माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को ईशान कड़ी टक्कर दे सकते है.

इसे भी पढ़ेंः
क्या है ड्रैगन की नई साजिश? लद्दाख के पास लड़ाकू विमानों का नया एयर बेस तैयार कर रहा है चीन

पेगासस खुलासे के बाद दुनियाभर में बवाल, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- सर्विलांस प्रौद्योगिकी का हो बेहतर रेगुलेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
LIVE: वैभव-अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी, 14 गेंदों में बना दिए 50 रन
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget