एक्सप्लोरर

क्या है ड्रैगन की नई साजिश? लद्दाख के पास लड़ाकू विमानों का नया एयर बेस तैयार कर रहा है चीन

एलएसी पर चीन अपने जंगी विमानों के बेड़े को बढ़ाने की कोशिश के तहत अब वह पूर्वी लद्दाख के पास हवाई छावनी को तैयार करने में लगा हुआ है.

लद्दाख में चीन से लगते वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल मई के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक दोनों देशों की तरफ से सैन्य वापसी नहीं हो पाई है. इस बीच, एलएसी पर चीन अपने जंगी विमानों के बेड़े को बढ़ाने की कोशिश के तहत अब वह नई छावनी पूर्वी लद्दाख के पास तैयार कर रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीन लड़ाकू विमानों के ऑपरेशन के लिए पूर्वी लद्दाख के नजदीक शिनजियां प्रांत के शेक्चे टाउन में नया एयर बेस बना रहा है.

एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि यह एयर बेस पहले से बने काशगर और होगन के बीच तैयार किया जा रहा है, जो लंबे समय से भारतीय सीमा के पास लड़ाकू विमानों का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शेक्चे टाउन में पहले से ही एयरबेस है और से लड़ाकू विमानों को ऑपरेशन के लिए अपग्रेड किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जल्द भविष्य में यह एयरबेस लड़ाकू विमानों के ऑपरेशन के लिए तैयार हो जाएगा और इस पर काम में काफी तेजी लाई जा रही है.

एलएसी से सटे चीन में मौजूदा हवाई छावनी लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर है. ऐसे में शेक्चे एयरबेस एक पुल का काम करेगा. इधर, उत्तराखंड सीमा के नजदीक बाराहोती में चीन की तरफ से भारी संख्या में अनमैन्ड व्हीकल (यूएवी) के लाने और उस क्षेत्र के आसमान में उसके लगातार उड़ाए जाने पर भारतीय एजेंसियों की तरफ से पैनी निगाहें रखी जा रही है.

हाल में चीन ने भारतीय सीमा के पास बड़ा युद्धाभ्यास किया था और होगान, काशगर और गर गुनासा एयरफील्ड से रॉकेट दागे गए थे. इस युद्धाभ्यास पर भारत की कड़ी नजर थी और किसी भी तरह के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वह पूरी तरह से तैयार था.

ये भी पढ़ें: चीन से तनातनी के बीच राजनाथ सिंह से मिले शरद पवार और एके एंटनी, मीटिंग में जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget