एक्सप्लोरर

इंग्लैंड सीरीज के बाद सामने आईं टीम इंडिया की 3 कमी, क्या करेंगे शुभमन गिल और गौतम गंभीर?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की तीन बड़ी कमियां सामने आई हैं. करुण नायर और साई सुदर्शन मौकों का भरपूर फायदा उठाने में नाकाम रहे.

शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली परीक्षा में पास हुए हैं. बड़े-बड़े दिग्गज भविष्यवाणी करने में लगे थे कि भारतीय टीम को इंग्लैंड में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा. गिल ने ना केवल व्यक्तिगत रूप से बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 754 रन बनाए बल्कि बतौर कप्तान भी उन्होंने कई अच्छे फैसले लिए. अंततः टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाने में सफल रही. शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और केएल राहुल के बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया की 3 कमियां उजागर हुई हैं.

नंबर-3 बैटिंग

चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया से ड्रॉप हुए 2 साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन नंबर-3 की समस्या है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पुजारा के बाद केएल राहुल, शुभमन गिल को इस क्रम पर परखा जा चुका था. वहीं इंग्लैंड टूर पर करुण नायर और साई सुदर्शन ने इस क्रम पर बैटिंग की, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन ने 6 पारियों में सिर्फ 140 रन बनाए. दूसरी ओर नायर को इस क्रम पर चार मौके मिले, जिनमें वो सिर्फ 111 रन बना सके.

फिटनेस बनी जटिल समस्या

फिटनेस का मामला उठने पर दिमाग में सबसे पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आता है. वर्कलोड के चलते उन्होंने इंग्लैंड में सिर्फ 3 टेस्ट खेले. बुमराह की फिटनेस की पोल तब खुल गई, जब लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए लगातार 2 टेस्ट मैचों में खेलने पर उनकी बॉलिंग स्पीड गिरने लगी थी. नतीजन वो पांचवां टेस्ट नहीं खेल पाए. नितीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम में बढ़िया तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी को पूरा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें लगातार मौके भी मिले हैं, लेकिन घुटने की चोट के चलते वो टीम से बाहर हो गए थे.

वहीं आकाशदीप अपने टेस्ट करियर के शुरुआती मैचों में प्रभावी रहे हैं, लेकिन उन्हें भी टेस्ट सीरीज के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या थी. ऐसे में चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन तैयार कर पाना मुश्किल हो गया था. यह बेहद चिंताजनक विषय है और सवाल उठना लाजिमी है कि क्या भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस पर और ध्यान देने की जरूरत है.

कुलदीप यादव पर नहीं भरोसा

कुलदीप यादव इंग्लैंड टूर पर गए भारतीय स्क्वाड में अकेले मुख्य स्पिनर थे. बल्लेबाजी में गहराई का हवाला देकर बार-बार कुलदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. इंग्लैंड की पिचों पर रिस्ट स्पिनर कुलदीप काफी अच्छा प्रभाव छोड़ सकते थे. उन्हें टेस्ट डेब्यू करे 8 साल हो चुके हैं, जिसके बाद सिर्फ 13 टेस्ट खेल पाना बड़े सवाल खड़े करता है. बार-बार भारतीय टीम मैनेजमेंट को कुलदीप की रिस्ट स्पिन गेंदबाजी को मौका देने की सलाह दी गई, लेकिन क्या मैनेजमेंट का कुलदीप से भरोसा पूरी तरह उठ गया है?

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में बदल जाएगा KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को भी बाहर करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget