एक्सप्लोरर

PAK vs CAN: बदतमीजी पर उतरी पाकिस्तान टीम, नस्लीय टिप्पणी पर विवाद; 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट जगत हुआ था शर्मसार

PAK vs CAN: 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बनाम कनाडा मैच बहुत बड़े विवाद का कारण बना था. खिलाड़ी मैदान में गाली-गलौज पर उतर आए थे.

PAK vs CAN: क्रिकेट में पाकिस्तान और कनाडा के ज्यादा मैच नहीं हुए हैं. उनकी पहली भिड़ंत साल 2008 में एक टी20 मैच में हुई, जिसमें पाक टीम 35 रन से विजयी रही थी. करीब 13 साल पहले 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने मिलकर की थी. उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और कनाडा को ग्रुप ए में रखा गया था. जब वर्ल्ड कप में उनकी भिड़ंत हुई तो कनाडा में एक भारतीय मूल का खिलाड़ी खेल रहा था. उस समय आरोप लगाए गए थे कि पाकिस्तानी प्लेयर्स ने हदें पार करते हुए कनाडाई खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी की है. मामले की गंभीरता इतनी थी कि दोनों पक्ष गाली-गलौज पर उतर आए थे.

11 मार्च 2011 को कोलंबो में पाकिस्तान बनाम कनाडा मैच खेला गया. उस भिड़ंत में पाकिस्तान पहले खेलते हुए 184 रन पर ऑलआउट हो गई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडाई टीम लड़खड़ा गई थी. 10वें क्रम पर बालाजी राव नाम के बल्लेबाज क्रीज़ पर उतरे. बालाजी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन उमर गुल और अहमद शहज़ाद उन्हें स्लेज कर रहे थे. यह स्लेजिंग लड़ाई का मुद्दा तब बन गई जब पाक टीम के खिलाड़ियों ने सीमाएं लांघ दी थीं, जिसके कारण बालाजी ने गाली देनी शुरू कर दी थी.

कनाडाई प्लेयर के साथ दुर्व्यवहार

बता दें कि बालाजी राव मूल रूप से भारतीय हैं. उमर गुल और अहमद शहज़ाद की बातों के कारण बालाजी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उम्र गुल के ओवर में बहुत जोर से बल्ला घुमाना शुरू कर दिया था, लेकिन उनसे ज्यादातर गेंद मिस हो रही थीं. गुल और बालाजी तनतनाते हुए एक-दूसरे से जा भिड़े और उनके बीच शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ. यहां तक कि अहमद शहज़ाद ने नस्लीय टिप्पणी भी की थी. इसके जवाब में बालाजी ने पंजाबी भाषा में शहज़ाद को गाली देनी शुरू कर दी थी. शहज़ाद भी अपने लड़ाकू अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसलिए वो भी बालाजी से जा भिड़े थे. मामला इतना गंभीर होता जा रहा था कि बीच-बचाव करने अंपायरों को बीच में आना पड़ा. अंपायर ने शहज़ाद को चेतावनी भी दी और तभी यूनिस खान उनके बचाव में आगे आ गए.

यह भी पढ़ें:

USA भारत के सामने भी कर सकती है उलटफेर? इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget