एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के कोच ने बेन स्टोक्स की तारीफ की, कहा- वह जादूगर हैं, कप्तान के तौर पर करेंगे कमाल

कोच ने कहा कि, वह आगे होकर टीम का नेतृत्व करते हैं. वह अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानते हैं इसलिए मुझे लगता है कि रूट की अनुपस्थिति में वह शानदार काम कर सकते हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड को लगता है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक कप्तान के तौर पर अच्छा काम करेंगे. जो रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करनी है. द गर्जियन ने क्रिस के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि वह शानदार काम करेंगे. वह जादूगर हैं, नहीं हैं क्या? वह आगे होकर टीम का नेतृत्व करते हैं. वह अपने आस-पास के लोगों के बारे में जानते हैं इसलिए मुझे लगता है कि रूट की अनुपस्थिति में वह शानदार काम कर सकते हैं." उनसे जब पूछा गया कि स्टोक्स किस तरह से रणनीति बनाएंगे तो कोच ने कहा, "हम इसका तरीका निकाल लेंगे. हम जानते हैं कि उनका स्वाभाव आक्रामक है, लेकिन उनके पास साथ ही अच्छा दिमाग है. मुझे लगता है कि वह जो चाहेंगे उसे लेकर खुलकर अपनी बात रखेंगे." कोच उनके कप्तान के तौर पर कम अनुभव को लेकर चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, "वह बीते कुछ समय से रूट के दाहिने हाथ रहे हैं. मुझे पता है कि रूट कई बार उनसे सलाह लेते हैं. हम पर्दे के पीछे जितनी चर्चाएं करते हैं उनमें वो हमेशा शामिल होते हैं." बता दें कि अनुभवी ऑलराउंडर और विश्व कप की जीत के नायक बेन स्टोक्स को पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड का कप्तान नियुक्त किया गया. उन्हें जो रूट की जगह कप्तान बनाया गया है जो अपने बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. रूट की पत्नी कैरी इस सप्ताह मां बनने वाली वाली हैं और वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में रहना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget