एक्सप्लोरर

BCCI चाहता है नंबर-4 की गुत्थी को जल्द सुलझाएं चयनकर्ता

World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि चयन समिति नंबर-4 के बल्लेबाज की समस्या पर ध्यान दे और इसका निपटारा किया जाए.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चाहता है कि चयन समिति नंबर-4 के बल्लेबाज की समस्या पर ध्यान दे और इसका निपटारा किया जाए. विश्व कप टीम के चयन के समय एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने नंबर-4 के लिए हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को चुना था, लेकिन टूर्नामेंट में इस नंबर पर लोकेश राहुल खेले. शिखर धवन के चोटिल होने के बाद राहुल सलामी बल्लेबाजी करने लगे और शंकर को नंबर-4 पर भेजा गया. कुछ मैचों के बाद शंकर भी चोटिल हो गए और चयनकर्ताओं ने मध्य क्रम के बल्लेबाज को भेजने के बजाए कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेजा.

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि चयनकर्ताओं को भी टीम की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि जब टीम के अच्छे प्रदर्शन पर वह पुरस्कार के हकदार होते हैं तो टीम की हार की जिम्मेदारी भी उनकी बनती है. अधिकारी ने कहा, "जब भी टीम कोई टूर्नामेंट जीतती है तो चयनकर्ताओं को भी नगद पुरस्कार दिए जाते हैं, लेकिन जब हार की बारी आती है तो सिर्फ खिलाड़ियों की आलोचना की जाती है. चयनकर्ताओं का क्या होता है?

अधिकारी ने कहा, "खासकर, चयन समिति के अध्यक्ष का क्या? वह लगभग सभी दौरों पर टीम के साथ जा रहे हैं. ऐसे में निश्चित है कि उन्होंने देखा होगा कि कहां सुधार की जरूरत है. नंबर-4 की जिम्मेदारी उनके जिम्मे होनी चाहिए क्योकि वही इसी नंबर के लिए तमाम बदलाव कर रहे थे."

टीम के चयन पर भी अधिकारी ने कहा, "जब एक सलामी बल्लेबाज चोटिल हुआ तो आपने एक मध्य क्रम के बल्लेबाज को भेजा. इसके बाद आपका मध्य क्रम का बल्लेबाज चोटिल हो जाता है तो आप उसके विकल्प के तौर पर सलामी बल्लेबाज को भेजते हैं. बात मायने नहीं रखती कि टीम प्रबंधन क्या चाहता है, फैसला चयनकर्ताओं के पास में रहता है. इससे एक और बड़ा सवाल खड़ा होता है कि चयनकर्ताओं के प्रदर्शन को कौन परखेगा?"

निराशाजनक बात यह है कि विश्व कप में चयन संबंधी खराब फैसलों के बाद भी प्रसाद, देवांग गांधी, गगन खोड़ा, जतिन प्रांजपई और सरनदीप सिंह अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
स्मृति मंधाना के निशाने पर टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा
मैच फिक्सिंग से खेल जगत फिर हुआ शर्मसार, खिलाड़ी 2050 तक के लिए बैन
मैच फिक्सिंग से खेल जगत फिर हुआ शर्मसार, खिलाड़ी 2050 तक के लिए बैन
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget