एक्सप्लोरर

BCCI के वार्षिक पुरस्कार समारोह में छाए जसप्रीत बुमराह, पोली उमरीगर और दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड मिला

BCCI Annual Awards: दिलीप सरदेसाई पुरस्कार टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है.

मुंबई: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह के छाए रहे. बुमराह को 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पोली उमरीगर पुरस्कार और दिलीप सरदेसाई पुरस्कार दिया गया. पोली उमरीगर ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दी जाती है. इसके साथ प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और 15 लाख रुपये की इनामी राशि मिलती है.

दिलीप सरदेसाई पुरस्कार टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. बुमराह ने छह मैचों में 34 विकेट चटकाए जिसमें तीन बार वह पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल करने में सफल रहे.

सौराष्ट्र के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजों के बीच यह पुरस्कार मिला. उन्होंने आठ मैचों में तीन शतक और दो अर्धशतक से 52.07 की औसत से 677 रन बनाए. दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह ने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के दौरान टेस्ट पदार्पण किया और तब से उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए और ऐसा करने वाले पहले और एकमात्र एशियाई गेंदबाज बने. महिला वर्ग में शीर्ष पुरस्कार पूनम यादव को मिला और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया.

इस लेग स्पिनर को हाल में अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था. भारत के पूर्व कप्तानों कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को क्रमश: कर्नल सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और बीसीसीआई का महिलाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीकांत लॉर्ड्स में कम स्कोर वाले फाइनल में 38 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे. वह भारत के कप्तान भी रहे और संन्यास लेने के बाद मुख्य चयनकर्ता भी रहे. उनके कार्यकाल के दौरान भी 2011 विश्व कप की भारतीय टीम चुनी गई थी जो विश्व चैंपियन बनी.

अंजुम 100 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला हैं. उन्होंने 17 साल के अपने करियर में 50 ओवर के चार विश्व कप और दो टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में पदार्पण करने वाले मयंक अग्रवाल को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण जबकि 15 साल की शेफाली वर्मा को महिला वर्ग में यह पुरस्कार मिला.

मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे को रणजी ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार दिया गया जबकि सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में दिल्ली के नितीश राणा को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार मिला.

भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा को सीनियर घरेलू सर्किट में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी गई जबकि जूनियर वर्ग में यह सम्मान शेफाली को मिला. वीरेंद्र शर्मा को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया जबकि रणजी ट्राफी जीतने के लिए विदर्भ क्रिकेट संघ को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘बीसीसीआई पुरस्कार आयु वर्ग से सीनियर स्तर तक मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मान्यता देने और साथ ही अपने दिग्गजों को सम्मानित करने का हमारा तरीका है.’’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि इन पुरस्कार को और बड़ा बनाने के लिए इस साल चार नए वर्ग में पुरस्कार दिए गए जिसमें महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी और पुरुष तथा महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण शामिल है.

Australia vs India: जानें, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल, टीमें और कहां देख सकेंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
कब शुरू होगी CWG क्लोजिंग सेरेमनी, दिखेगी अहमदाबाद कॉमनवेल्थ की पहली झलक
कब शुरू होगी CWG क्लोजिंग सेरेमनी, दिखेगी अहमदाबाद कॉमनवेल्थ की पहली झलक

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget