एक्सप्लोरर

Asian Games 2018: पहले दिन चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं ये भारतीय खिलाड़ी

एशियाई खेलों के पहले दिन (19 अगस्त) सुशील कुमार, मनु भाकर समेत कई सितारे मैदान में उतरेंगे. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम भी इन खेलों में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी. जानिए पहले दिन कौन कौन से इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं. 18 अगस्त को GBK स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी होने के बाद 19 अगस्त से भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में अपना कमाल दिखाएंगे. खेलों में भाग लेने के लिए भारत की ओर से 572 खिलाड़ियों का दल तैयार है. हर चार साल में होने वाले ये खेल 18 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेंगे.

इस बार के एशियाई खेलों में भारत के फ्लैग बियरर (ध्वजवाहक) नीरज चोपड़ा हैं. नीरज जैवलीन यानी भालाफेंक के खिलाड़ी हैं. नीरज ने पिछले कॉमनवैल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. भारत को इस बार नीरज से खेलों में स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं.

एशियाई खेलों के पहले दिन (19 अगस्त) सुशील कुमार, मनु भाकर समेत कई सितारे मैदान में उतरेंगे. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम भी इन खेलों में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी.

जानिए पहले दिन कौन कौन से इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल

शूटिंग इवेंट :अपूर्वी चंदेला 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड इवेंट्स में नज़र आएंगी. अपूर्वी- रवि कुमार के साथ जोड़ी बनाएंगी. इसका लाइव ब्रॉडकास्ट 8 बजे सुबह से होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाखर अभिषेक वर्मा के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाग लेंगी इसका लाइव ब्रॉडकास्ट 10 बजे से होगा.

इसके बाद 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल इवेंट 12 बजे दोपहर से होगा. जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट का फाइनल 3 बजकर 20 मिनट से खेला जाएगा.

कुश्ती : कुश्ती में पहले दिन निगाहें भारत के स्टार रेसलर सुशील कुमार पर रहेंगी. सुशील कुमार 74 किलोग्राम वर्ग में भाग ले रहे हैं. सुशील कुमार ने लगभग हर खेलों में स्वर्ण पदक जीता है, लेकिन उन्हें अब तक एशियाई खेलों में केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है.

सुशील कुमार के अलावा संदीप तोमर (57 किलोग्राम वर्ग), बजरंग पुनिया(65 किलोग्राम वर्ग), पवन कुमार (86 किलोग्राम वर्ग) और मौसम खत्री (97 किलोग्राम वर्ग) फ्रीस्टाइल कुश्ती में भाग लेंगे.

(इस कैटेगरी के क्वालिफाइंग मैच 12 बजे से शुरु होंगे, जबकि मेडल के लिए होने वाले मैच 6 बजे शाम से शुरू हो सकते हैं.)

हॉकी- भारतीय महिला हॉकी टीम 19 अगस्त को अपने अभियान की शुरूआत इंडोनेशिया के साथ करेगी. भारतीय टीम इस बार पूल- बी में है. पूल बी में भारत के साथ साउथ कोरिया, इंडोनेशिया, थाइलैंड और कज़ाकिस्तान है. (इस मैच का प्रसारण 7 बजे शाम से शुरू होगा)

कहां देख सकेंगे खेलों का लाइव ब्रॉडकास्ट 

खेलों का लाइव ब्रॉडकास्ट सोनी टेन नेटवर्क के सोनी टेन 2 पर देखा जा सकता है, लेकिन अगर आप सोनी टेन नेटवर्क पर किसी कारण से नहीं देख सकते हैं तो आप सोनीलिव एप (SonyLIV) पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget