एक्सप्लोरर

एशिया कप पर टला फैसला, सौरव गांगुली और शाह ने ACC की बैठक में लिया हिस्सा

कोविड-19 महामारी के प्रभाव और परिणाम को देखते हुए एशिया कप 2020 संभावित आयोजन स्थल के विकल्पों पर चर्चा की गई और फैसला किया गया कि समय आने पर अंतिम फैसला किया जाएगा.

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर फैसला टाल दिया है. इस तरह की अटकलें हैं कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है. एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है. इस बाद मेजबानी की बारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की है और अगर इसका आयोजन होता है तो किसी अन्य देश में होगा क्योंकि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है.

पता चला है कि एसीसी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (अक्टूबर-नवंबर) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले का इंतजार करेगा और उसके बाद ही एशिया कप पर फैसला करेगा.

सोमवार को बैठक के बाद एसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बोर्ड ने एशिया कप 2020 के आयोजन के महत्व पर जोर दिया. कोविड-19 महामारी के प्रभाव और परिणाम को देखते हुए एशिया कप 2020 संभावित आयोजन स्थल के विकल्पों पर चर्चा की गई और फैसला किया गया कि समय आने पर अंतिम फैसला किया जाएगा.’’

एसीसी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष नजमुल हसन ने की और यह पहली महाद्वीपीय बैठक है जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (बोर्ड सदस्य) और सचिव जय शाह (पदेन अधिकारी) ने हिस्सा लिया.

इस मामले की जानकारी रखने वाले एसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट को स्थगित किए जाने को लेकर चर्चा हुई लेकिन वैकल्पिक तिथियों को लेकर कोई सहमति नहीं बनी.

इसके अलावा चीन में होने वाले 2022 एशियाई खेलों में एसीसी के शामिल होने पर भी चर्चा की गई. विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बोर्ड को चीन के हांगझू में होने वाले 2022 एशियाई खेलों में एसीसी के शामिल होने की स्थिति और प्रगति पर जानकारी दी गई.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
France vs Spain Highlights: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन, सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से रौंदा, जानिए किसने क्या कहा
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन, सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से रौंदा, जानिए किसने क्या कहा
France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
Embed widget