एक्सप्लोरर

न्यूलैंड्स जैसा ही होगा सेंचुरियन का विकेट: मार्कराम

पहले टेस्ट मुकाबले में 72 रनों से हार के बाद टीम इंडिया की उम्मीदें दूसरे टेस्ट मुकाबले में वापसी पर टिकीं हैं. लेकिन दूसरे मुकाबले में जाने से पहले ही टीम के लिए एक चिंता की खबर है.

सेंचुरियन: पहले टेस्ट मुकाबले में 72 रनों से हार के बाद टीम इंडिया की उम्मीदें दूसरे टेस्ट मुकाबले में वापसी पर टिकीं हैं. लेकिन दूसरे मुकाबले में जाने से पहले ही टीम के लिए एक चिंता की खबर है. दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम का मानना है कि सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच में भले ही अधिक तेजी और उछाल होती है लेकिन वह बल्लेबाजों के अनुकूल भी होगी. अब इस मैदान पर भी भारतीय बल्लेबाज़ों को दक्षिण अफ्रीकी पेस बैटरी से निपटना होगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार से यहां शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे चल रहा है. मार्कराम ने कहा, ‘‘आम तौर पर यहां का विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा होता है, हालांकि मैं नहीं जानता कि इस बार वे इसे कैसे तैयार कर रहे हैं. लेकिन यहां काफी बड़े स्कोर बनते रहे हैं. मुझे लगता है कि यह अच्छा विकेट होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि यह पिछले सप्ताह (केपटाउन) जैसा ही होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां खेलना रोमांचक है क्योंकि यही वह स्थान है जहां मैं क्रिकेट देखकर और खेलकर बड़ा हुआ. यह ऐसा विकेट है जहां एक बल्लेबाज के रूप में अगर आप पांव जमा लेते हो तो रन बनते हैं. ’’ मार्कराम ने कहा, ‘‘लेकिन गेंदबाज के तौर पर यहां से मिलने वाली तेजी और उछाल के कारण आपके पास हमेशा मौका रहता है. यह रोमांचक मैच होगा.’’ इस 23 वर्षीय खिलाड़ी के लिये भारत के खिलाफ खेलना एक अलग तरह का अनुभव है क्योंकि इससे पहले उन्हें बांग्लादेश और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से खेलने का मौका मिला था. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ खेलना खेलना एक बहुत बड़ा कदम है. वह विश्व की नंबर एक टीम है और उनके पास सभी विभागों में अच्छे खिलाड़ी हैं. मुझ जैसे युवा खिलाड़ी के लिये शानदार अनुभव है. ’’ मार्कराम ने कहा, ‘‘ आप हर दिन कुछ नयी सीख लेते हो और इस तरह की चुनौतियों का सामना करना शानदार है. आप इस स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ सबक सीखते हो. इसलिए यह काफी उपयोगी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget