शाओमी के एयर प्यूरिफायर-2 को 9,999 रुपये की जगह 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. जबकि एयर प्यूरिफायर बंडल 9,998 रुपये (एमआरीप 12,498 रुपये) में खरीदा जा सकता है.
2/6
मशहूर चीनी टेक कंपनी शाओमी का बम्पर दिवाली धमाका 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शुरु हो चुका है . कंपनी इसे अपनी वेबसाइट mi.com पर आधिकारिक तौर जारी किया.
आपको बता दें कि चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने दिवाली सेल की शुरुआत की है. यह सेल 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शुरु होकर 29 सितंबर तक चलने वाली है. इस दिवाली सेल में शाओमी के कई स्मार्टफोन और गैजेट बेहद ही आकर्षक दामों पर बेचे जायेंगे.
3/6
मी 'वाई-फाई रिपीटर- व्हाइट' को 100 रुपये की छूट के साथ 899 रुपये में खरीदा जा सकता है. जबकि 'मी राउटर 3C व्हाइट' 1,199 रुपये में नहीं मात्र 899 रुपये में खरीदा जा सकता है.
4/6
इस सेल में हर रोज सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे 1 रुपए वाली फ्लैश सेल का इवेंट होगा, जिसके जरिए आप सिर्फ 1 रुपए में शाओमी के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. इसके अलावा हर रोज दोपहर 2 बजे एप पर कॉन्टेस्ट के साथ 4 बजे एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट भी होगा.
5/6
कंपनी की ओर से 1,199 रुपये का 'मी राउटर 3C' 899 रुपये में और 1,999 रुपये के 'इन-इयर हेडफोन प्रो एचडी' 1,799 रुपये में, 599 रुपये के बेसिक इयरफोन 499 रुपये में और 999 रुपये के कैप्सूल इयरफोन 899 रुपये में खरीदे जा सकेंगे. इन ऑफरों में शामिल दूसरे प्रोडक्श टी-शर्ट, बिज़नेस बैकपैक, कार चार्जर और फोन कवर शामिल हैं
6/6
सेल में क्या हैं ऑफर्स - आपको बता दें कि इस सेल में शाओमी 'रेडमी नोट 4' (4 जीबी+64 जीबी) mi.com पर 12,999 रुपए की जगह 10,999 रुपए में मिलेगा. वहीं 'मी मैक्स 2' की कीमत भी सेल में 2,000 रुपए कम कर दी गई है.