एक्सप्लोरर
बिजनेस शुरू करने के लिए नहीं हैं पैसे, सरकार की ये योजना देगी 20 लाख, ऐसे करें आवेदन
PM Mudra Yojana: अगर शुरू करना चाहते हैं अपना बिजनेस और इसके लिए आपके पास नहीं हैं पैसे. तो भारत सरकार की यह स्कीम करेगी आपकी मदद. मिलेगा 20 लाख रुपये तक लोन. जानें आवेदन की प्रोसेस.
भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं लेकर आती है. अलग-अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से सरकार की अलग-अलग योजनाएं होती हैं. भारत सरकार अपनी बहुत सी योजनाओं से लोगों को आर्थिक फायदा पहुंचाती है.
1/6

अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं. लेकिन आपके पास पैसे नहीं है. तो उसमें भी भारत सरकार आपकी मदद करती है. भारत सरकार ने साल 2015 में इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की है.
2/6

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार नाॅन-एग्रीकल्चरल नॉन-कॉरपोरेट लघु और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने वाले लोगों को लोन देती है. सरकार की ओर से तीन कैटेगरी में यह लोन दिया जाता है. जिसमें शिशु, किशोर, और तरुण कैटेगरी शामिल हैं.
Published at : 26 Nov 2024 09:21 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
क्रिकेट




























