एक्सप्लोरर
शराब ही नहीं कार में सिगरेट पीने पर भी होता है चालान, जान लीजिए जुर्माने की रकम
Car Driving Rules: कार चलाते वक्त करें मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन. गलती से भी ना जलाएं सिगरेट नहीं तो भरना पड़ जाएगा इतना मोटा जुर्माना. जानें क्या हैं इसके लिए नियम.
भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में सड़कों पर कारें दौड़ती हुई नजर आती हैं. दुनिया के बाकी देशों की तरह भारत में भी कार चलाने के लेकर कुछ नियम तय किए गए हैं. उन नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान किया जाता है.
1/6

कार चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाया तो आपका चालान हो जाएगा. कार गलत दिशा में चलाई तो आपका चालान हो जाएगा. कार के अंदर शराब पी या शराब पीकर कार चलाई तो भी आपका चालान हो जाएगा.
2/6

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार चलाने को लेकर इस तरह के कई नियम तय किए गए हैं. जो सभी कार चालकों को मानने होते हैं. आपको बता दें कार में सिर्फ शराब पीने पर ही जुर्माना नहीं लगाया जाता. बल्कि सिगरेट पीने पर भी जुर्माना होता है.
Published at : 18 Mar 2025 02:02 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























