In Pics: इस वीकेंड करें ऋषिकेश के खूबसूरत वॉटरफॉल्स की सैर, खूबसूरत देख खिल उठेगा मन
Written By : ABP Live | Updated at : 03 Jun 2022 01:05 PM (IST)
ऋषिकेश के फेमस वॉटरफॉल्स
1/5
Famous Waterfalls of Rishikesh : वीकेंड आने से पहले सभी लोग घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं. लेकिन ऐसे में सभी के मन में ये ख्याल जरूर आता होगा कि, दो दिन के वीकेंड के लिए बेस्ट जगह कौन सी होगी. अगर आप भी इसी सवाल से परेशान है तो हम आपको ऋषिकेश के कुछ खूबसूरत वॉटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वीकेंड पर प्रकृतिक नजारों के साथ ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
2/5
नीर गढ़ वॉटरफॉल – एडवेंचर के शौकीन है तो आपके लिए ये वॉटरफॉल बेस्ट है. लक्ष्मण झूले से इसकी दूरी 4 किलोमीटर की है. यहां भी आप बारिश में प्राकृति के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं.
3/5
हिमशैल वॉटरफॉल – ये वॉटरफॉल लक्ष्मण झूला से 4 किलोमीटर दूर है. जहां लोग योग और मेडिटेशन के लिए जाना अधिक पसंद करते हैं.
4/5
गरुड़चट्टी वॉटरफॉल – सबसे पहले बात करते हैं यहां गरुड़चट्टी वॉटरफॉल की. जहां आप अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर सुकून के पल बीता सकते हैं. बता दें कि ये वॉटरफॉल छोटा है, लेकिन बहुत ही सुंदर है. अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो ये लक्ष्मण झूले से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. बता दें कि इस वॉटरफॉल के पास गरुड़ मंदिर भी है.
5/5
पटना वॉटरफॉल – सबसे पहले बात करते हैं ये ऋषिकेश का खूबसूरत वॉटरफॉल है. वीकेंड पर आप यहां भी फैमिली या दोस्तों के साथ जा सकते हैं. मॉनसून में इस झरने की खूबसूरती देखने लायक होती है. ये भी लक्ष्मण झूले से 7 किलोमीटर दूरी है. वॉटरफॉल के अलावा यहां बेहद खूबसूरत गुफा भी है.