UP Budget Session 2022: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों ने जमकर किया हंगामा, देखें तस्वीरें
Written By : ABP Live | Updated at : 23 May 2022 02:19 PM (IST)
(अभिभाषण के दौरान हंगामा करते हुए सपा विधायक)
1/6
यूपी विधानसभा (UP Assembly) में सोमवार को बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत हो गई. विधानसभा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) के अभिभाषण के साथ ही सपा विधायकों ने जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला.
2/6
सपा विधायक (Samajwadi Party) पहले से ही सरकार को घेरने की तैयारी करके आए थे. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की.
3/6
राज्य में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के अंदर सरकार के ख़िलाफ कई मुद्दों को लेकर विरोध किया. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायक वेल तक चले गए.
4/6
सपा विधायकों ने महंगाई-बेरोजगारी को लेकर नारेबाजी की. उन्होंने राज्यपाल के सामने पोस्टर और बैनर भी लहराए. इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. सपा विधायकों ने वापस जाओ के नारे लगाए. ये हंगामा करीब आधे घंटे तक सदन में चलता रहा.
5/6
बजट सत्र की शुरुआत से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और इस सत्र में राज्य का बजट पेश किया जाएगा, जो 25 करोड़ लोगों के विकास और कल्याण का बजट होगा.
6/6
उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के विकास के लिए गरीबों, किसानों और नौजवानों के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार हैं. सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा.