एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025 Pics: 34 सालों से कांटों पर लेटकर साधना कर रहे हैं बाबा, पूरा करने चाहते हैं ये खास संकल्प

Maha Kumbh 2025 में बाबाओं का अनोखा संसार है. कोई 50 साल पुरानी गाड़ी से चल रहा है तो कोई IITian है. अब एक ऐसे बाबा सामने आएं हैं जो 34 सालों से कांटों पर लेटते हैं.

34 सालों से साधना कर रहे बाबा

1/7
धर्म की नगरी प्रयागराज में संगम के तट पर आयोजित महाकुंभ में वैसे तो देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में संत महात्मा और दूसरे धर्माचार्य आए हुए हैं, लेकिन श्रद्धालुओं के बीच कांटों वाले बाबा खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यह अनूठे बाबा कांटों के बिछौने पर ही सड़क किनारे लेटकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं तो कड़कड़ाती ठंड में कंबल या रजाई ओढ़ने के बजाय कांटों से ही अपने बदन को ढके रहते हैं.

2/7
पूरा शरीर कांटों से ढका होने की वजह से ही लोग इन्हें कांटों वाले बाबा के नाम से जानते हैं. अपने शरीर को चौतरफा कंटीली झाड़ियों से घेरकर यह बाबा डमरू बजाते हुए जब श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं, तो भक्तों में चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेने और उनके नाम का जयकारे लगाने वालों का तांता लग जाता है. बाबा का यह अनूठा हठयोग चर्चा का सबब बना हुआ है.

3/7
कांटों का बिछौना और कांटों का ओढ़ना बनाकर अपने शरीर को कष्ट देने की बाबा की यह अनूठी साधना उस संकल्प के लिए है, जिसकी अब पूर्णाहुति हो चुकी हैं. हालांकि अपने संकल्प की पूर्णाहुति के लिए बाबा को पिछले चौंतीस सालों से अपने शरीर को इसी तरह कांटों से घेरकर रखना पड़ रहा है. बाबा का संकल्प तैंतीस सालों बाद अब भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन इसके बावजूद वह कांटों का बिस्तर छोड़ने को कतई तैयार नहीं है. एक संकल्प के पूरा होते ही उन्होंने अब नया संकल्प ले लिया है.

4/7
तकरीबन बावन साल के कांटों वाले बाबा का नाम रमेश जी महाराज है. इनका जन्म प्रयागराज के ही एक छोटे से गांव में हुआ था. साल 1990 में जब अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश भर में आंदोलन हो रहा था.

5/7
कार सेवा हो रही थी, तब रमेश बाबा की उम्र महज़ सत्रह बरस की थी. कारसेवक बनकर वह भी अयोध्या गए, लेकिन वहां रामभक्तों के साथ होने वाले पुलिसिया सलूक से इतने आहत हुए कि रामलला के अपने धाम में विराजमान होने तक कांटों पर ही लेटे रहने का अनूठा संकल्प ले लिया.

6/7
इन चौंतीस बरसों में बाबा अपने संकल्प को लेकर लगातार हठ साधना पर ही कायम रहे और कांटों को ही अपनी जिंदगी बना लिया. पिछले महीने अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कांटों वाले बाबा ने दर्शन भी किया, लेकिन हर तरफ अयोध्या के बाद काशी और मथुरा का सवाल उठने के बाद बाबा ने अब उनकी भी पूर्ण मुक्ति का संकल्प लेकर अपनी साधना को बढ़ा दिया है.

7/7
बाबा का कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि अयोध्या की तरह सनातन धर्मियों का काशी और मथुरा का सपना भी ज़रूर पूरा होगा. खास संकल्प की वजह से ही महाकुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं के बीच कांटों वाले बाबा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. समझा जा सकता है कि छोटा सा कांटा चुभने से हमारे शरीर से चीख निकल आती तो कांटों को ही ओढ़ना - बिछौना बनाने वाले बाबा को कितने कष्ट सहने पड़ रहे होंगे.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड फोटो गैलरी

और देखें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में रखी बाबरी मस्जिद की नींव, भड़की BJP बोली- जिसने गंगा-यमुना को हिंदुओं के खून से...

अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग

ABP Premium

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation
Babri Masjid Controversy: बाबरी मस्जिद नाम पर बड़ा खेल, मचेगा बवाल! Mamata की डूबेगी लुटिया?
Indigo Flight News: क्या भारतीय विमान सेक्टर में इंडिगो मोनोपॉली का उठा रही फायदा ? | abp News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में रखी बाबरी मस्जिद की नींव, भड़की BJP बोली- जिसने गंगा-यमुना को हिंदुओं के खून से...
हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में रखी बाबरी मस्जिद की नींव, भड़की BJP बोली- जिसने गंगा-यमुना को हिंदुओं के खून से...
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल

घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

Embed widget