एक्सप्लोरर
IN Pics: राजस्थान के भरतपुर में लोगों ने नम आखों से दी बप्पा को बिदाई, कहा- अबके बरस तू जल्दी आ...
राजस्थान के भरतपुर में लोगों ने नम आंखों से भगवान गणेश की विदाई दी. इस दौरान लोगों ने गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ के जयकारे भी लगाए. इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम की एकता भी दिखी.
भरतपुर में की गई भगवान गणेश की विदाई
1/7

राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को 10 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हुआ. गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया गया. 10 दिन तक विधि विधान से पूजा आरती करके शुक्रवार कोढोल-नगाड़ों, बैंड बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाल कर गणेश जी की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया गया.
2/7

दो साल कोरोना की वजह से सरकार द्वारा कोरोना की गाइडलाइन के तहत लोग गणेश महोत्सव का खुलकर नहीं मना पाए थे इस बार मौका मिला है लोग गणेश महोत्सव का भरपूर आनंद ले रहे है. गणेश विसर्जन यात्रा में लोग डीजे, ढोल बैंड पर जमकर नाचते गाते जा रहे है.
Published at : 10 Sep 2022 05:15 PM (IST)
और देखें


























