एक्सप्लोरर
सिंगर पाउला अब्दुल 20 साल बाद इंडस्ट्री में करेंगी वापसी
Written By : एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at :
1/10

इसके बाद उनका पहला स्टूडियो एलबम 'फॉरएवर योर गर्ल' साल 1988 में आया जो काफी पसंद किया गया. साथ ही अमेरिका में ही इस एलबम की 7 मिलियन कॉपी बिकी. बता दें कि इस एलबम को बिलबोर्ड 100 की लिस्ट में भी जगह मिली. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
2/10

उन्होंने जब जैनेट जैक्सन के म्यूजिक वीडियो के लिए कोरियोग्राफी की उसके बाद तो उनका करियर एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच गया. जिसके बाद उन्होंने कामयाबी के कई नए आयाम छुए. फिर वर्जिन रिकॉर्ड्स ने पाउला को साइन कर लिया. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
3/10

उन्होंने 18 साल की उम्र में ही चीयरलीडर के रुप में करियर की शुरुआत की थी और फिर वो हेड कोरियोग्राफर बनी. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
4/10

पाउला पेशे से एक कोरियोग्राफर, सिंगर, सॉन्ग राइटर, एक्ट्रेस और टीवी रिप्रेजेंटर हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
5/10

उनका यह शो नॉर्थ अमेरिका में 13 जुलाई को होने वाला है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
6/10

इसे लेकर उन्होंने कहा कि अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं हर 24 घंटे गुजरने के साथ उन्हें लगता है कि एक दिन और कम हो गया है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
7/10

'स्ट्रेट अप' सिंगर ने वादा किया कि उनके यह नया शो पिछले शो के मुकाबले बिल्कुल अलग रहने वाला है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
8/10

जैसे-जैसे शो के दिन करीब आ रहे हैं पाउला कहती हैं कि उनकी नर्वसनेस बढ़ रही है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
9/10

पाउला ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं नहीं जानती थी कि 20 साल से अधिक समय बाद वापस आने पर लोग मेरी परवाह करेंगे या नहीं, लेकिन यह दिल को खुश कर देने वाला रहा और अविश्वसनीय रहा. मैं किसी चीज को हल्के में नहीं लेती. मुझे आश्चर्य हुआ और मेरा दिल खुशी से भर गया." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
10/10

अमेरिकन सिंगर पाउला अब्दुल ने हाल में मीडिया से कहा कि इस बात से वो बेहद खुश हैं कि सिंगिंग इंडस्ट्री में दशकों बिताने के बाद भी लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनकी परवाह करते हैं. उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी भी चीज को वह हल्के में नहीं लेती. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
Published at :
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
बिहार
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
बॉलीवुड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
क्रिकेट
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी























