Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी तस्वीर दिखाता है। हादसे के 27 घंटे से ज्यादा समय बाद भी मलबा पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है। अब तक 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन और हालात का जायजा ले रही हैं। मौके पर MCD कमिश्नर, मंत्री और अन्य अधिकारियों की टीमें भी मौजूद हैं। दो JCB और ट्रकों की मदद से लगातार मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन संकरी गलियों के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। वहीं इस मामले में अब हाइकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए, सरकार को फटकार लगाई और MCD को 1 हफ्ते कें अंदर ऑडिट के निर्देश दिए है।






















