हम आपको ये भी बताते चलें कि हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल के साथ ‘XXX: रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका के पास हाल-फिलहाल में कोई बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है, जिससे उनकी कमाई में कोई खास वृद्धि हो सके. लिहाजा दीपिका के इस सूची से बाहर होने की एक वजह ये भी हो सकती है.
2/7
दीपिका साल 2016 में फोर्ब्स की ओर से जारी की गई सूची में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं. बता दें कि न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे एशिया में से कोई भी इस सूची में अपना नाम नहीं दर्ज करवा पाया.
3/7
फोर्ब्स ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की एक सूची जारी की है, जिसमें दीपिका पादुकोण टॉप 10 कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची से बाहर हो गईं हैं.
4/7
हालांकि, अपनी दमदार एक्टिंग से देश ही नहीं, विदेशों में भी भारत का नाम रौशन करने वाली बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण मशहूर अमेरिकन मैग्जीन फोर्ब्स की ओर से जारी एक रैंकिंग में पिछड़ गईं हैं.
5/7
दीपिका मिन्त्रा के ऑटम और विंटर कलेक्शन के आउटफिट को अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोट करती हुई दिखीं.
6/7
बता दें दीपिका ने अपना ये हालिया फोटोशूट मशहूर फैशन ब्रांड मिन्त्रा के लिए कराया है.
7/7
हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल के साथ ‘XXX: रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण कई मशहूर ब्रांड्स की ब्रांड अमेस्डर हैं. दीपिका की हालिया तस्वीरों की बात करें तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की सीरीज को पोस्ट किया है.