फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार ने कहा कि संजय दत्त की ये आरती दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे. संजय दत्त ने कहा, “मैं कोई सिंगर नहीं हूं, मैंने अपनी तरफ से अच्छा गाने की कोशिश की है.” संजय दत्त ने कहा कि वे बप्पा की आरती गाने के बाद वे काफी खुश हैं.
10/12
एक बार फिर बताते चलें कि इस आरती के दौरान उनकी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी पत्नी मान्यता भी उनके साथ मौजूद थीं. उन्हें हम सोशल मीडिया सेलिब्रिटी इसलिए बुला रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर उनके 474,000 फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियोज़ को बेशुमार प्यार मिलता है.
11/12
फिल्म भूमि का टीजर हिट होने के बाद अब दशर्कों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. संजय दत्त फिल्म भूमि की शुरुआत में ही गणेश आरती गा रहे हैं.
12/12
संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म भूमि की सफलता के लिए संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता मुंबई के लोखंडवाला में गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे. दोनों ने गणपति के पंडाल में काफी देर तक पूजा और आरती भी की.