एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीRajesh Khanna's Birthday Special: अपने आखिरी वक्त में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ने कहा, 'टाइम हो गया है, पैक अप!'
Rajesh Khanna's Birthday Special: अपने आखिरी वक्त में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ने कहा, 'टाइम हो गया है, पैक अप!'
Written By : ABP News Bureau | Updated at :
1/11

जिंदादिली की पहचान रहे अभिनेता राजेश ने राजनीति में भी हाथ आजमाया.
2/11

अपने आखिरी वक्त में भी उन्होंने फिल्म का दामन नहीं छोड़ा. आखिरी सांस लेते हुए राजेश खन्ना ने कहा, 'टाइम हो गया है, पैक अप!' राजेश आज भी अपने अभिनय के लिए याद किए जाते हैं और हमेशा याद किए जाते रहेंगे.
3/11

राजेश की तबीयत बिगड़ने के कारण 14 जुलाई को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया और 16 जुलाई को घर लाया गया. फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को भावुक कर उनके दिलों में छाप छोड़ने वाले इस अभिनेता ने 18 जुलाई, 2012 को अपने घर 'आशिर्वाद' में अंतिम सांस ली.
4/11

जून, 2012 में राजेश की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. 23 जून को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें आठ जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
5/11

डिंपल से राजेश की दो बेटिया हैं- ट्विंकल और रिंकी खन्ना. ट्विंकल ने भी अपने फिल्मी करियर के दौरान कई सफल फिल्में की और बाद में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली. वहीं, रिंकी को फिल्मों में उतनी सफलता हासिल नहीं हुई.
6/11

तीन बार अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर,1942 में अमृतसर में हुआ था. हालांकि, राजेश को उनके जैविक माता-पिता के रिश्तेदार चुन्नी लाल खन्ना और लीला वती खन्ना ने पाला-पोसा. उनके असली माता-पिता का नाम लाला हीरानंद और चंद्रानी खन्ना था.
7/11

राजेश को दिग्गज फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से प्यार हुआ था, लेकिन सात साल तक कायम इस रिश्ते के टूटने के बाद वे 17 साल तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहे. इस बीच, अभिनेता ने मार्च, 1973 में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली.
8/11

राजेश की 15 हिट फिल्मों में 'अराधना', 'इत्तेफाक', 'डोली', 'बंधन', 'दो रास्ते', 'द ट्रेन', 'सच्चा झूठा', 'सफर', 'कटी पतंग', 'आओ मिलो सजना', 'आनंद', 'मर्यादा', 'हाथी मेरा साथी', 'अमर प्रेम', 'अंदाज', 'दुश्मन' और 'अपना देश' शामिल है.
9/11

आज महान अभिनेता और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है. फिल्म जगत में 1969 से 70 के दशक में लगातार 15 हिट फिल्में देने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है. 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 160 फीचर फिल्म और 17 शॉर्ट फिल्मों में काम किया. आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजेश खन्ना के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में.
10/11

राजेश की एक खास बात यह भी थी कि वह उन कम लोगों में से थे, जो 1960 के दशक में अपनी नई एमजी स्पोर्ट कार से थियेटर पहुंचते थे.
11/11

सेंट सेबेस्टियन गोवा हाई स्कूल से जीतेंद्र के साथ स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद राजेश ने थियेटर का रुख किया. अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में उन्होंने कई नाटकों में अपने अभिनय के दम पर पुरस्कार भी जीते.
Published at :
Tags :
Rajesh KhannaSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
महाराष्ट्र
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
इंडिया
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
क्रिकेट
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion























