एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीपुलवामा अटैक: देशभर में आतंकी हमले से बौखलाई जनता, इस तरह सड़कों पर फूट रहा है गुस्सा, देखें
पुलवामा अटैक: देशभर में आतंकी हमले से बौखलाई जनता, इस तरह सड़कों पर फूट रहा है गुस्सा, देखें
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at :
1/16

यह हमला 14 फरवरी को एक आत्मघाती हमलावर ने किया था, जिसने गुरुवार को पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सीआरपीएफ की बस में विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी कार से टक्कर मार दी थी. पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने 1989 में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद से अब तक के सबसे बड़े इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है.
2/16

आपको बता दें, पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
3/16

नई दिल्ली में आतंकी पुलवामा अटैक का विरोध करते लोग.
4/16

इस दौरान लोगों नारेबाजी भी करते दिखे.
5/16

दिल्ली के सरोजिनी नगर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दुकानदारों ने कल एक राष्ट्रव्यापी व्यापार बंद के दौरान पोस्टर्स भी जलाए.
6/16

दिल्ली के चांदनी चौक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सदस्यों ने कल देशव्यापी व्यापार बंद के दौरान पुतला दहन किया.
7/16

दिल्ली के सरोजिनी नगर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दुकानदारों ने कल एक राष्ट्रव्यापी व्यापार बंद के दौरान पाकिस्तानी झंडे जलाए.
8/16

श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल लाइट जुलूस में हिस्सा लेते लोग.
9/16

कोलकाता के ईसाई समुदाय ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल लाइट जुलूस में हिस्सा लिया.
10/16

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड के दिमापुर में पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ भारत बंद के दौरान ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा भारत बंद के आह्वान के दौरान की तस्वीर.
11/16

नई दिल्ली में आतंकी पुलवामा अटैक का विरोध करते लोग.
12/16

दिल्ली में इंडिया गेट पर पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोग हाथों में तख्तियां, झंडे और मोमबत्तियां उठाए हुए नारेबाजी करते हुए.
13/16

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एनडीएमसी द्वारा आयोजित कैंडल लाइट विजिलेंस में शामिल हुए लोग.
14/16

सैंड आर्टिस्ट लक्ष्मी मुंबई के जुहू बीच पर पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए.
15/16

मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित स्टूडेंट ऑफ एचआर कॉलेज, रोटारैक्ट क्लब द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग.
16/16

पुलवामा अटैक में 40 जवानों के शहीद होने के बाद से देशभर में रोष है. इसी के चलते नई दिल्ली में आतंकी पुलवामा अटैक का लोगों ने जमकर विरोध किया. सभी फोटोः गेटी इमेज
Published at :
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
विश्व
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
क्रिकेट
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
























