हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनराहुल वैद्य से लेकर वैशाली ठक्कर तक, इन टीवी सितारों ने कोरोना के चलते बढ़ाई शादी की तारीख
राहुल वैद्य से लेकर वैशाली ठक्कर तक, इन टीवी सितारों ने कोरोना के चलते बढ़ाई शादी की तारीख
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 17 May 2021 01:01 PM (IST)
दिशा परमार-राहुल वैद्य
1/7
देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है. ऐसे में कई राज्यों में हो रही शादियों पर भी रोक लगा दी गई है. इसके चलते कई टीवी स्टार्स की शादी की तारीख भी आगे बढ़ा दी है.
2/7
टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन फिलहाल करोना ने उनकी शादी का प्लान आगे बढ़ा दिया है.
3/7
ससुराल सिमर का फेम वैशाली ठक्कर और मंगेतर अभिनंदन सिंह हुंदल का अप्रैल में रोका हो गया था और दोनों जून में शादी करने जा रहे थे, लेकिन कोरोना ने उनका सारा प्लान बदल दिया.
4/7
बिग बॉस फेम राहुल वैद्या और दिशा परमार भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर चुके हैं. दोनों की शादी की डेट कोरोना के कारण फिलहाल टाल दी गई है.
5/7
उतरन फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे और बॉयफ्रेंड माइकल दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपनी शादी को 2021 तक के लिए टाल दिया था.
6/7
टीवी एक्ट्रेस टीना फिलिप और निखिल शर्मा ने अपनी शादी का पूरा प्लान बना लिया था, लेकिन कोरोना ने पूरा प्लान ही बदल कर रख दिया है. अब फैन्स दोनों की शादी की डेट पूछ रहे हैं.
7/7
एक्टर विपुल रॉय अगस्त 2020 में यूएस की रहने वालीं मंगेतर मेलिस एटिसी से शादी करने के लिए तैयार थीं. पिछले साल कोरोना वायरल के कारण दोनों ने शादी का प्लान कैंसिल कर दिया.