हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनआफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन में शिबानी दांडेकर ने उड़ाए होश, नई नवेली दुल्हन का मॉडल सा अवतार देख लोग बोल उठे – ‘उफ्फ तेरी अदा!’
आफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन में शिबानी दांडेकर ने उड़ाए होश, नई नवेली दुल्हन का मॉडल सा अवतार देख लोग बोल उठे – ‘उफ्फ तेरी अदा!’
Written By : ABP Live | Updated at : 24 Feb 2022 11:51 PM (IST)
शिबानी दांडेकर
1/7
19 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे के हमसफर बने और अब दोनों की शादी के पांच दिन बाद भी सेलिब्रेशन का दौर जारी है.
2/7
गुरुवार को नए नवेले दूल्हा दुल्हन एक बार फिर आफ्टर पार्टी सेलिब्रेशन में स्पॉट हुए. रितेश सिधवानी ने इस जोड़े के लिए पार्टी दी जिसमे शिबानी के लुक ने हर किसी के होश उड़ा दिए.
3/7
नई नवेली दुल्हन शिबानी दांडेकर इस पार्टी में किसी सुपर मॉडल की तरह लग रही थीं. जिनके अंदाज, तेवर और स्टाइलिश लुक देख बरबस ही लोगों के मुंह से निकल पड़ा – उफ्फ.
4/7
सिल्वर स्टाइलिश आउटफिट में शिबानी दांडेकर कमाल लगीं. ना हाथो में चूड़ा, ना माथे पर बिंदिया ना मांग में सिंदूर. नई नवेली दुल्हन का ऐसा रूप शायद ही आपने कभी देखा होगा.
5/7
शिबानी दांडकर एक मॉडल भी हैं और स्टाइल से रहना उन्हें अच्छे से आता है. गुरुवार को कैमरे में कैद इन तस्वीरों में शिबानी का वही स्टाइल देखने को मिला.
6/7
इस लुक को शिबानी ने हाई बन, लॉन्ग ईयरिंग और हाई हील्स सैंडल से कम्प्लीट किया. सोलो पोज़ के अलावा वो पति फरहान अख्तर के साथ भी पोज़ देती हुई दिखीं.
7/7
फरहान अख्तर इस दौरान काफी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए. दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे.