इस एक्ट्रेस ने मुंबई आकर किया था घर-घर में जाकर झाड़ू-पोंछा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 Jun 2021 12:07 AM (IST)
शशिकला
1/5
एक्ट्रेस शशिकला का जन्म अमीर परिवार में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन बेहद ऐशोआराम से गुजरा था लेकिन एक समय ऐसा आया जब उनका सबकुछ बदलकर रख दिया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शशिकला के पिता को बिज़नेस में धोखा मिला था.
2/5
इस हादसे के बाद शशिकला का पूरा परिवार सड़क पर आ गया था और उनका पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पैसें कमाने के लिए शशिकला को घरों में जाकर झाड़ू और पोंछा करना पड़ता था.
3/5
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अपने स्ट्रगल दिनों में शशिकला फिल्मों में रोल पाने के लिए बहुत कोशिश कर रही थीं. इसी बीच उन्हें फिल्म जीनत में एक छोटा सा रोल मिल गया था. फिर उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था.
4/5
आपको बता दें कि शशिकला ने ओमप्रकाश सहगल से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनकी दो बेटियां होने के बाद उनकी पति से नहीं बनी और शशिकला एक शख्स के साथ विदेश चली गई थीं.
5/5
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शशिकला ने इस इंसान पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाए था. भारत वाप आने के बाद शशिकला पूरे 9 सालों तक मदर टेरेसा के साथ लोगों की सेवा में लगी रही थीं.