हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनविदेश में रहने के बाद भी Priyanka Chopra आज भी दिल से हैं हिंदुस्तानी, Diwali के मौके पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का Desi Look
विदेश में रहने के बाद भी Priyanka Chopra आज भी दिल से हैं हिंदुस्तानी, Diwali के मौके पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का Desi Look
Written By : abp news | Updated at : 04 Nov 2021 01:01 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा
1/7
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने पति निक जोनास के संग लंबे समय से लॉस एंजेलिस में रहती हैं. लेकिन वहां रहकर भी वो अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं भूलती हैं. कई मौकों पर ये देखा भी जा चुका है. प्रियंका बेशक विदेश में रह रही हों लेकिन दिल से वो बिल्कुल हिंदुस्तानी हैं. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. देखें प्रियंका की ये लेटेस्ट फोटो...
2/7
प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को काफी धूमधाम से मनाती हैं. हर मौके पर उनके पति निक जोनास भी साथ रहते हैं. इस बार की दिवाली भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के संग लॉस एंजेलिस में ही मनाने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
3/7
इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 7 फोटो शेयर की है. फोटो में ऑफ व्हाइट कलर का प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं.
4/7
प्रियंका चोपड़ा ने इस लहंगे के साथ पतले स्ट्रिप का ब्लाउज मिक्स एंड मैच किया है. जिस पर मिरर वर्क हो रखा है.
5/7
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बनाने के लिए क्लासी ज्वैलरी भी पहनी है. बालों को खुला रख एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया है.
6/7
लेटेस्ट फोटो में देसी गर्ल काफी खूबसूरत लग रही हैं. अपनी फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
7/7
फोटोज में फ्रियंका चोपड़ा इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनके पति निक जोनास भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं. वैसे तो निक ने कुछ लिखा नहीं है लेकिन फायर का इमोजी बना दिया है.